/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/10/2axa5rDsPsmMBSpxGAwP.jpeg)
शाहजहांपुर में नगर कीर्तन में पालकी साहिब की सेवा करते कमेटी के पदाधिकारी। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क )
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/10/hssl5Hq3jl0GNybsXOFW.jpeg)
शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाता
खालसा साजना दिवस (बैसाखी) पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा कचहरी रोड की ओर से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया एवम पांच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला गया। इस नगर कीर्तन में बच्चों ने वीरता के कई करतब दिखाए। पूरे नगर में भ्रमण करने के बाद नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में संपन्न हुआ।
नगर कीर्तन में सबसे आगे नगाड़ा बजाते हुए एक जत्था नगर कीर्तन आने की सूचना प्रदर्शित कर रहा था। चार साहिबजादे खालसा ग्रुप आगरा से विशेष तौर से आई गतका पार्टी के सिंहों विभिन्न प्रकार के हैरत अंगेज करतब का प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे। राज बैंड शबद कीर्तन की मनमोहक धुन से संगत को निहाल कर रहा था। श्री गुरु नानक कन्या पाठशाला, खालसा शिशु शिक्षा सदन के बच्चे रंग-बिरंगे परिधानों में करतब करते चल रहे थे। माता साहिब कौर ग्रुप के बच्चे शब्दों की धुन पर बड़े ही मनमोहक ढंग से एक्शन करते हुए चल रहे थे। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के हजूरी रागी भाई बेअंत सिंह, गुरुद्वारा कुटिया साहिब के हजूरी रागी भाई कुलविंदर सिंह ट्रालियों पर बैठकर कीर्तन करते हुए चल रहे थे।ध
यह भी पढ़ेंः-
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/10/vfBEI14EUZUUxTvD9FbU.jpeg)
पालकी साहिब पर हो रही थी पुष्प वर्षा
नगर कीर्तन मं अरविंदर सिंह, इशू अरोरा, प्रभजोत सिंह की अगुवाई में बच्चे एवं महिलाएं गुरु महाराज की पालकी के आगे झाड़ू एवं पानी से सड़कों की सफाई करते हुए एवं पुष्प वर्षा कर रहे थे। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे अमृतसर से आए सरदार परमजीत सिंघ नरसिम्हा बजाते हुए गुरु साहिब के आगमन की सूचना दे रहे थे। इसके पीछे श्री गुरु रामदास गुरमत संगीत विद्यालय के बच्चे पांच प्यारों के रूप में तथा निशान साहिब एवं कृपाणों के साथ चल रहे थे। फूलों से सुसज्जित रथ की पालकी में श्री गुरु महाराज विराजमान थे। इसके पीछे बड़ी संख्या में सिख संगत शबद कीर्तन कर रही थी। रास्ते में जगह-जगह पर नगर कीर्तन शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। विभिन्न स्थानों पर चाय नाश्ते के स्टाल लगे थे। जहां पर संगतों की सेवा की गई।
यह भी पढ़ेंः-
शाहजहांपुर न्यूज : सड़क पर मिले धार्मिक पुस्तक के पन्ने , जलालाबाद में मचा बवाल
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/10/TBt25P1OyZtZDlF8IWa5.jpeg)
शहर में इन स्थानों पर निकाला गया नगर कीर्तन
नगर कीर्तन चार खंबा, केरूगंज, चौक, मालखाना मोड़, घंटाघर, बहादुरगंज सदर बाजार, गोविंदगंज होता हुआ गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में समाप्त हुआ। नगर कीर्तन में श्री गुरु गोविंद सिंह सेवा समिति के जवाहर सिंह, निरंकार सिंह इत्यादि के साथ गोल्डी, बिट्टू बजाज आदि बोले सो निहाल की जयकारों से पूरे बाजार को गूंजायमान करते हुए पालकी साहिब के साथ चल रहे थे। नगर कीर्तन के संचालन में राजू बग्गा, जागीर सिंह, गोल्डी का सहयोग रहा। संस्था अध्यक्ष कमलेश कौर माटा, महासचिव हरभजन सिंह दुआ, सीनियर मीत प्रधान जुझार सिंह मोंगा, धार्मिक सचिव जगजीत सिंह, जसपाल सिंह, राम सिंह गांधी, हरमीत सिंह छाबड़ा, यश बग्गा, गुरमीत सिंह गांधी, जसवीर सिंह होड़ा मनजीत सिंह मोगा, गुरमीत सिंह बग्गा, गुरजोत सिंह गांधी, हरजीत कौर, शरणजीत कौर खालसा, शरणजीत कौर होरा, मनमोहन कौर, नवनीत कौर, राजेंद्र कौर, रानी ढींगरा, कीरत माटा, गुरबचन सिंह माटा, मनमीत सिंह, राजेंद्र सिंह मिंटू, जसबीर सिंह, मंजीत सिंह, महेंद्र सिंह,गुरमीत सिंह गांधी, गुरमीत सिंह बग्गा हरमीत सिंह, कुलदीप सिंह आदि के सहयोग से नगर कीर्तन की सेवाएं की गईं।
यह भी पढ़ेंः-
शाहजहांपुर न्यूजः एसपी ने की शहर में पैदल गश्त, शांति और सतर्कता का दिया संदेश
सेवादारों और पंच प्यारों को सिरोपा भेंटकर किया सम्मानित
नगर कीर्तन में कमलेश कौर माटा, जुझार सिंह मोगा, हरभजन सिंह दुआ, जगजीत सिंह ने सेवादारों को एवं पांच प्यारों को सिरोपा देकर सम्मानित किया। नगर कीर्तन में सतवंत कौर कीरत माटा, परमजीत सिंह बग्गा, राजेंद्र सिंह बजाज, जसबीर सिंह, कुलदीप सिंह, हरमीत सिंह छाबड़ा, जितेंद्र सिंह राजा, महेंद्र सिंह, गुरजीत सिंह बग्गा, राजू, मनजीत सिंह ढींगरा इत्यादि का सहयोग रहा। नगर कीर्तन की सुरक्षा के लिए पुलिस ने यातायात व्यवस्था को संभालकर संचालित कराया।