/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/24/6057735566813939878-2025-07-24-18-58-48.jpg)
Photograph: (वाईबीएन NETWRK)
शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाता । प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार और शिक्षा में हो रहे भेदभाव को लेकर समाजवादी पार्टी महिला सभा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। महिला सभा की जिलाध्यक्ष किरन कठेरिया के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता खिरनी बाग स्थित जीआईसी मैदान से जुलूस की शक्ल में निकलीं और नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचीं।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/24/6057735566813939877-2025-07-24-19-09-35.jpg)
प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान अब सिर्फ एक नारा बनकर रह गया है। प्रदेश में बेटियों को न तो सुरक्षित माहौल मिल रहा है और न ही समान शिक्षा का अधिकार। किरन कठेरिया ने कहा कि महिलाओं के प्रति अपराधों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव गायत्री वर्मा ने कहा कि सरकार गरीब, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग के बच्चों से शिक्षा छीनने का प्रयास कर रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रदर्शन के उपरांत महिला सभा की ओर से राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया, जिसमें महिला सुरक्षा, शिक्षा का अधिकार सुनिश्चित करने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान कानून व्यवस्था, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा में समानता जैसे मुद्दों पर महिला कार्यकर्ताओं ने तीखे स्वर में सरकार की आलोचना की।
प्रदर्शन में महिला सभा की प्रदेश सचिव सरिता सागर, सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान, नेत्री डॉ. सुची कश्यप, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश महासचिव सैयद रिजवान अहमद, नगर अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी, महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, जाफरीन, पार्वती सैनी, आरती यादव, कृष्णा कठेरिया, मुस्कान, ज़ेबा, सावित्री कठेरिया, रीता सागर, सुनीता, अफरोज, अनिता राना, सविंदा पटेल सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
यह भी पढ़ें:
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कैंट में राज्य स्तरीय स्काउट गाइड शिविर का हुआ शुभारंभ
भूजल संरक्षण को समर्पित प्रतियोगिताओं में छात्रों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन, हुए सम्मानित