Advertisment

Shahjahanpur News: अवैध संबंधों के शक में पत्नी को मारी गोली, फरार आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर के कांट क्षेत्र में नगर पंचायत चेयरमैन के भाई ने बुधवार को पत्नी अवैध संबंधों के शक में गोली मार दी। घायल का इलाज जारी है। फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं घायल की मां ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

author-image
Ambrish Nayak
कांट पुलिस ने शकील को किया गिरफ्तार

Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाता 

Advertisment

जनपद के कांट थाना क्षेत्र में रिश्तों में शक और विवाद एक बड़ी वारदात में बदल गया। नगर पंचायत कांट के चेयरमैन के भाई शकील उर्फ नन्हें ने बुधवार को अपनी पत्नी निहार उर्फ रीना को गोली मार दी। आरोप है कि शकील को रीना के किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध होने का शक था। इसी के चलते दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर शकील ने तमंचे से गोली चला दी।

घटना के बाद रीना को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने छानबीन शुरू की और आरोपी शकील को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, घायल रीना की मां ने पुलिस में दी गई तहरीर में दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही रीना को दहेज की मांग को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी प्रताड़ना का नतीजा है कि बेटी पर गोली चलाई गई।

घायल महिला के बयान के बाद जोड़ी जा सकती है धाराएं

Advertisment

पुलिस ने दोनों पक्षों के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए भारतीय दंड संहिता की संगीन धाराओं के साथ-साथ दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है, जबकि मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में घायल महिला के बयान दर्ज होने के बाद और भी धाराएं जोड़ी जा सकती हैं। साथ ही हथियार की बरामदगी और घटना की सच्चाई जानने के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:Shahjahanpur news : शादी समारोह में वेटर्स की शर्मनाक हरकत, महिलाओं पर फूल फेंके, गाए अश्लील गाने

Advertisment
Advertisment