/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/20/k1dUsXPYQdfgy3qrQSlA.jpg)
Photograph: (इंटरनेट मीडिया)
शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाता
शाहजहांपुर जनपद में मंगलवार का मौसम गर्मी और तेज उमस वाला रहेगा। तापमान तो 36 से 39 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। लेकिन आद्रता बढ़ने से थोड़ी दिक्कत रहेगी।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से सुबह जारी किए गए अलर्ट के अनुसार मंगलवार की सुबह 5 बजे से 8.30 बजे के मध्य आंधी बारिश ओलावृष्टि की संभावना थी। लेकिन हल्के बादल रहे इससे ज्याद मौसम खराब नहीं हुआ। अब पूरे दिन अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही ह्यमिडिटी (आद्रता) 47 से 69 तक पहुंच सकती है। आद्रता बढ़ने से गर्मी अधिक सताएगी। शाम को धूल भरी तेज हवा चलने का.अनुमान है।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us