शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाता
उप निरीक्षकों के हुए तबादले, कई थानों में नई तैनाती
जिले में पुलिस विभाग में एक बार फिर बडा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। पुलिस अधीक्षक राजेश ने शनिवार को 11 उप निरीक्षकों के स्थानतरण आदेश जारी किए। यह तबादले तत्काल प्रभाव से लागू किए। विभागीय सूत्रों के अनुसार,यह कार्रवाई कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए की गई है।
तबादला सूची इस प्रकार है
1. उप निरीक्षक रामायण सिंह को थाना निगोही से स्थानांतरित कर वहीं पर वरिष्ठ उप निरीक्षक के पद पर तैनात किया गया है।
2. उप निरीक्षक मनोज कुमार उपाध्याय को चौकी प्रभारी उस्मानबाग थाना सदर बाजार से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी अजीजगंज थाना कोतवाली बनाया गया है।
3. उप निरीक्षक विवेक कुमार को चौकी प्रभारी उस्मानबाग थाना सदर बाजार से हटाकर थाना कोतवाली भेजा गया है।
4. उप निरीक्षक इतेश कुमार को चौकी प्रभारी अजीजगंज थाना कोतवाली से स्थानांतरित कर थाना सदर बाजार भेजा गया है।
5. उप निरीक्षक सुशांत रावत को चौकी प्रभारी राजघाट थाना कोतवाली से हटाकर पुनः थाना कोतवाली में तैनात किया गया है।
6. उप निरीक्षक भूपेन्द्र को चौकी प्रभारी सराय काईयां थाना रामचन्द्र मिशन से हटाकर थाना कांट भेजा गया है।
7. उप निरीक्षक नरगेश कुमार को चौकी प्रभारी सराय काईयां थाना रामचन्द्र मिशन से हटाकर चौकी प्रभारी कोरो कुईयां थाना सिंधौली नियुक्त किया गया है।
8. उप निरीक्षक चन्द्रशेखर को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी फत्तेपुर थाना रामचन्द्र मिशन तैनात किया गया है।
9. उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार को चौकी प्रभारी फत्तेपुर थाना रामचन्द्र मिशन से हटाकर थाना पुवायां भेजा गया है।
10. उप निरीक्षक प्रांजल सिंह यादव को थाना परौर से स्थानांतरित कर पुलिस लाइन भेजा गया है।
11. उप निरीक्षक शुभम भारती को थाना रोजा से हटाकर पुलिस लाइन में तैनाती दी गई है।
प्रशासन द्वारा यह फेरबदल कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है।एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि यह तबादले विभागीय कार्यों के संतुलन और बेहतर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किए गए हैं।
यह भी पढ़ें;
Shahjahanpur News: सेक्रेटरी व उनकी डाक्टर पत्नी ने नौकरी लगने के नाम पर की ठगी, कोर्ट के आदेश पर अभियोग दर्ज
Shahjahanpur News: साइबर पुलिस की बड़ी कामयाबी, ₹97,803 शिकायतकर्ताओं को दिलाए वापस