Advertisment

Janmashtami 2025 : आज धूमधाम से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, मठ-मंदिरों में तैयारियां पूरी

शाहजहांपुर में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास से मनाई जाएगी। उदय तिथि अष्टमी पर गृहस्थों व मंदिरों में पूजन-अर्चन, झांकियां, भजन-कीर्तन व रात्रि जागरण होगा। मठिया आश्रम सहित मंदिरों में विशेष आयोजन होंगे

author-image
Ambrish Nayak
6124941827787310743

Photograph: (shahjahanpur netwrk)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाता। जनपद में जन्माष्टमी के अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पुलिस लाइन इसके अलावा, साउथ सिटी स्थित खाटू श्याम मंदिर में भी भक्तों ने भजन-कीर्तन और भोग लगाकर कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर आज शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। शुक्रवार रात 12:58 बजे लगी अष्टमी तिथि आज रात 10:30 बजे तक रहेगी। इस बार रोहिणी नक्षत्र का संयोग नहीं है, लेकिन उदया तिथि को मानते हुए भक्त जन्माष्टमी का पर्व मनाएंगे।

नंदलाल के स्वागत में सजा मठिया आश्रम

6124941827787310739
6124941827787310744
Photograph: (shahjhanpur netwrk)

श्री द्वारिकाधीश मठिया आश्रम में हर वर्ष की भांति इस बार भी जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। आश्रम के महंत राम सरन दास जी के सान्निध्य में पर्व नंद महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। यहां रात्रि 8 बजे से 12 बजे तक आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी और मध्यरात्रि 12 बजे विशेष आरती व पूजन संपन्न होगा। इसके बाद भजन-कीर्तन व रात्रि जागरण में भक्तगण आनंदित होंगे।

भगवान कृष्ण का जन्म अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र के संयोग में हुआ था। कई बार यह दोनों योग साथ नहीं बनते। इस बार भी ऐसा ही है, लेकिन उदया तिथि मान्य होने से सभी मंदिरों और घरों में जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

तीन शुभ योग का संयोग

महावीर पंचांग के अनुसार, इस जन्माष्टमी पर तीन शुभ योग बन रहे हैं बुधादित्य, वृद्धि और ध्रुव योग। सुबह 10:11 बजे तक वृद्धि योग रहेगा, इसके बाद ध्रुव योग प्रारंभ होगा। वहीं दोपहर 1:43 बजे चंद्रमा अपनी उच्च राशि में प्रवेश करेंगे। इस संयोग में सूर्योपासना विशेष फलदायी मानी जाती है।

Advertisment

प्रातःकाल स्नानादि के बाद भक्त व्रत का संकल्प लेकर भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति या चित्र स्थापित कर झांकी सजाएंगे। पूजन में देवकी, वासुदेव, बलदेव, नंद, यशोदा और लक्ष्मी का नाम क्रमशः लिया जाता है। रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाकर प्रसाद वितरण, भजन-कीर्तन और रात्रि जागरण किया जाएगा। जन्माष्टमी पर व्रत और पूजा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मान्यता है कि इस व्रत से संतान सुख, समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है। इसी आस्था के साथ आज जनपदभर में श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मना रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

शाहजहांपुर में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस, कलेक्ट्रेट और पुलिस लाइन में ध्वजारोहण, शान से लहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवसः स्कूल, कालेज में रंगारंग प्रस्तुति के साथ धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, गूंजे राष्ट्रभक्ति के तराने

Advertisment

79th Independence Day: फिल्मी सितारों ने सोशल मीडिया पर तिरंगे के साथ दिया खास संदेश

Advertisment
Advertisment