Advertisment

Transport news : होली पर शटल सेवा के रूप में चलेंगी रोडवेज बसें, ARM ने भीड़ की संभावना देख की व्यवस्था

होली के मद्देनजर शाहजहांपुर में परिवहन सेवाओं में बढ़ोतरी की गई है। शटल सेवा शुरू की जाएगी, जिससे यात्रियों को सफर मे सुविधा रहेगी । पैसेंजर ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट काउंटर भी खोले जाएंगे।

author-image
Ambrish Nayak
Transport news

शाहजहांपुर रोडवेज बस अड्डा परिसर में बसों के इंतजार में खड़े यात्री। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाता 

होली नजदीक आते ही लोगों ने अपने घरों को लौटना शुरू कर दिया है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने स्थानीय और लंबी दूरी के मार्गों पर विशेष इंतजाम किए हैं। शाहजहांपुर डिपो के अनुसार, बसों की संख्या बढ़ाकर 65 कर दी गई है और शटल सेवा के रूप में बसों को चलाया जाएगा।

ybn

लोकल रूटों पर शटल सेवा

जनपद में यात्रियों की सुविधा के लिए लोकल मार्गों पर बसें शटल सेवा की तरह चलाई जाएंगी। डिपो प्रभारी ममता सक्सेना के अनुसार, जहां यात्रियों की संख्या अधिक होगी, वहां विशेष बसों की व्यवस्था की जाएगी।

ybn news

प्रमुख मार्गों पर बढ़ी बसों की संख्या

होली के दौरान मुख्य मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ाई गई है:

दिल्ली रूट: 25 बसें

बरेली रूट: 22 बसें

लखनऊ रूट: 10 बसें

कानपुर रूट: 8 बसें

मथुरा-जयपुर रूट: 3 बसें

पीलीभीत रूट: 2 बसें

डिपो प्रभारी के अनुसार, जरूरत पड़ने पर और बसें भी चलाई जा सकती हैं।

ट्रेनों में भीड़, पैसेंजर ट्रेनें निरस्त

Advertisment

शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली 44 जोड़ी एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों का संचालन हो रहा है, लेकिन कुछ पैसेंजर ट्रेनें अभी भी निरस्त हैं। खासकर लखनऊ, सीतापुर और गोंडा रूट पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है।

यह भी पढ़ें :साइबर ठगी : शाहजहांपुर पुलिस ने साइबर ठगी पीड़ितों को लौटाई 1.40 लाख

रेलवे स्टेशन पर बढ़ाए जाएंगे टिकट काउंटर

होली के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर एक अतिरिक्त टिकट काउंटर खोला जाएगा। स्टेशन सुधार सलाहकार समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

यात्रियों के लिए परिवहन व्यवस्था

142 बसें परिवहन निगम के बेड़े में

79 अनुबंधित बसों का संचालन

360 परिचालक और 300 चालक उपलब्ध

44 जोड़ी एक्सप्रेस-सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव

Advertisment

यह भी पढ़ें :E-Lottery : शाहजहांपुर में आबकारी दुकानों का ई-लॉटरी के माध्यम से पारदर्शी आवंटन

अधिकारियों की राय:

परिवहन विभाग के एआरएम रामप्यारे प्रसाद का कहना है, हमारे पास पर्याप्त बसें हैं। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए लोकल मार्ग पर शटल सेवा लागू रहेगी। लंबी दूरी के यात्रियों के लिए भी विशेष बसें लगाई गई हैं।

होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए शाहजहांपुर में परिवहन सेवाओं को बढ़ाया गया है। रोडवेज की बसें लोकल मार्गों पर शटल सेवा की तरह संचालित होंगी, जबकि प्रमुख रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन होगा। हालांकि, पैसेंजर ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे स्टेशन पर भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त टिकट काउंटर खोलने की तैयारी की गई है।

Advertisment

यह भी पढ़ें :शाहजहांपुर : रिश्वत लेते दरोगा का वीडियो वायरल, एसपी ने किया निलंबित

यह भी पढ़ें :भारत-न्यूजीलैंड फाइनल: शाहजहांपुर के खिलाड़ियों ने टीम इंडिया की जीत की जताई उम्मीद

Advertisment
Advertisment