/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/09/6197051090281810417-2025-09-09-14-37-09.jpg)
Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाता। यदि किसी कार्य के प्रति मन में दृढ़ इच्छा शक्ति और संकल्पबद्धता हो तो असंभव भी संभव हो जाता है। यही साबित किया है जनराज्य फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय संयोजक व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अजय मीरा पाण्डेय ने। उनके अथक प्रयासों से शाहजहांपुर के दो ऐतिहासिक विद्यालय क्रिश्चियन गर्ल्स हाई स्कूल और ए.बी. रिच इंटर कॉलेज मिशन स्कूल को प्रोजेक्ट अलंकार में चयनित कर लिया गया है। इससे न केवल इन विद्यालयों की दशा सुधरेगी बल्कि आने वाली पीढ़ियों को बेहतर शैक्षिक माहौल मिलेगा।
क्रिश्चियन गर्ल्स हाई स्कूल का कायाकल्प
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/09/6197051090281810638-2025-09-09-18-57-32.jpg)
ब्रिटिश शासनकाल में वर्ष 1826 में निर्मित क्रिश्चियन गर्ल्स हाई स्कूल आज 200 वर्ष से भी अधिक पुराना हो चुका है। जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पहुंच चुके इस संस्थान के पुनर्निर्माण का जिम्मा युवा नेता अजय मीरा पाण्डेय ने उठाया। जिलाधिकारी को प्रस्तुत प्रस्ताव पर तुरंत कार्रवाई हुई और विद्यालय को प्रोजेक्ट अलंकार में सम्मिलित कर लिया गया। विद्यालय की शिक्षिकाओं और स्टाफ ने इस कदम पर हर्ष व्यक्त किया और युवा नेता की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
मिशन स्कूल भी हुआ चयनित
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/09/6197051090281810410-2025-09-09-14-37-38.jpg)
शाहजहांपुर का ऐतिहासिक ए.बी. रिच इंटर कॉलेज (मिशन स्कूल), अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल और अशफाक उल्ला खान की अध्ययनस्थली रहा है। लंबे समय से इसकी स्थिति खराब थी। श्री पाण्डेय ने इसकी दुर्दशा को लेकर भी जिलाधिकारी से भेंट की। उनकी मांग पर प्रशासन ने इसे भी प्रोजेक्ट अलंकार में शामिल कर लिया। इससे यह गौरवशाली संस्थान जल्द ही नए स्वरूप में नजर आएगा।
प्रशासन की तत्परता
अजय मीरा पाण्डेय की पहल पर जिलाधिकारी ने तुरंत प्रभाव से कार्यवाही करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक और एडीएम (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार को नोडल अधिकारी नामित किया। आदेश की प्रति जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजी गई और फोन पर तत्काल कार्य शुरू करने के निर्देश भी दिए गए।
शिक्षा क्षेत्र में पहले भी दे चुके योगदान
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/09/6197051090281810637-2025-09-09-18-58-11.jpg)
यह पहली बार नहीं है जब अंशु पाण्डेय ने शिक्षा क्षेत्र में योगदान दिया है। इससे पूर्व वर्ष 2015 में उन्होंने जीजीआईसी चौक शाहजहांपुर को 12 करोड़ 86 लाख 76 हजार की बड़ी धनराशि से आधुनिक स्वरूप दिलवाकर एक मिसाल पेश की थी। बिना किसी संवैधानिक पद पर रहते हुए भी उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अपने प्रयासों से खास पहचान बनाई है।
वादा किया वादा निभाया, उम्मीदों को पंख
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/09/6197051090281810408-2025-09-09-14-38-25.jpg)
युवा नेता ने यूथ फॉर इंडिया अभियान के दौरान दोनों विद्यालयों के कायाकल्प का वादा किया था। अब उनका यह वादा पूरा हो गया है। जिले के इन दो ऐतिहासिक संस्थानों की दशा बदलने की दिशा में प्रशासन ने कार्यवाही शुरू कर दी है। आने वाले समय में क्रिश्चियन गर्ल्स हाई स्कूल और मिशन स्कूल नए कलेवर में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें:
शाहजहांपुर से गूंजी लोकतंत्र की हुंकार, अंशु पाण्डेय ने किया जनराज्य फ्रंट इंडिया का गठन