Advertisment

shahjahanpur News : सर्वाइकल कैंसर से जागरूकता के लिए शुरू किया अभियान

उड़ान एक उम्मीद संस्था ने कटिया टोला स्थित आर्य महिला इंटर कॉलेज में सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन जागरूकता अभियान की शुरुआत की। महिला शिक्षिकाओं और अन्य महिला स्टाफ को सर्वाइकल कैंसर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

author-image
Harsh Yadav
आर्य महिला इंटर कॉलेज कैंसर वैक्सीन जागरूकता अभियान

आर्य महिला इंटर कॉलेज कैंसर वैक्सीन जागरूकता अभियान की जानकारी देतीं संस्था की पदाधिकारी। Photograph: (वाईबीएन )

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाता 

Advertisment

उड़ान एक उम्मीद संस्था ने कटिया टोला स्थित आर्य महिला इंटर कॉलेज में सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन जागरूकता अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर निपुण नर्सिंग होम की डॉ. पुनीता अग्रवाल और संस्था की वाइस प्रेसिडेंट व केएल मेमोरियल अस्पताल की डॉ. दीपा दीक्षित ने छात्राओं, प्रधानाध्यापिका, महिला शिक्षिकाओं और अन्य महिला स्टाफ को सर्वाइकल कैंसर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। डॉक्टर्स ने बताया कि भारत में सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरूकता अभी भी बहुत कम है। जागरुकता के लिए हम लोग पूरे प्रयास कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें:-Shahjahanpur Police ने रोज़ा प्रीमियर क्रिकेट टूर्नामेंट जीता, CO सिटी पंकज पंत बने हीरो

सर्वाइकल कैंसर से दुनिया में हर आठ मिनट में होती है एक महिला की मौत

Advertisment

बताया कि हर आठ मिनट में एक महिला की मौत सर्वाइकल बीमारी से होती है। ऐसे में इससे बचाव अत्यंत आवश्यक है, और यह बचाव केवल वैक्सीन के माध्यम से ही संभव है। सरकार जल्द ही इस बीमारी के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान शुरू करने जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए संस्था ने जागरूकता अभियान की पहल की है।संस्था की अध्यक्ष नीलम गुप्ता ने बताया कि 'उड़ान एक उम्मीद' संस्था विभिन्न स्कूलों और अन्य स्थलों पर इस प्रकार के जागरूकता शिविर लगाकर लोगों को शिक्षित करती रहेगी, ताकि जब सरकार का वैक्सीनेशन अभियान शुरू हो, तो कोई भी भ्रम न रहे और सभी को इसका लाभ मिले।

यह भी पढ़ें:-Shahjahanpur News : बिजली विजिलेंस टीम पर गिरी गाज, डीएम ने 6 कार्मिकों को किया सस्पेंड

डॉ. दीपा दीक्षित और डॉ. पुनीता अग्रवाल ने छात्राओं और महिला स्टाफ को महिलाओं से संबंधित रोगों, उनके निदान और स्वच्छता के महत्व के बारे में भी जागरूक किया। सेमिनार के सफल आयोजन में स्कूल की प्रधानाध्यापिका पूनम कटियार का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष नीलम गुप्ता, सचिव सोनिया गुप्ता, मीडिया प्रभारी रश्मि गुप्ता मौजूद रहीं। अध्यक्ष नीलम गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Advertisment

यह भी पढ़ें:-  Shahjahanpur News : भगवान परशुराम धाम मंदिर मार्ग का निरीक्षण, अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज़

यह भी पढ़ें:- Shahjahanpur News : पहले मोबाइल पर सीखा तरीका फिर फंदे पर लटक गई जेई की पत्नी

Advertisment
Advertisment