Advertisment

यूपी बोर्ड परीक्षा परिणामः शाहजहांपुर में हाईस्कूल में 86.93 तो इंटरमीडिएट में 81.18 प्रतिशत बच्चे पास

शाहजहांंपुर जनपद में इस बार हाईस्कूल में 86.93 तो इंटरमीडिएट में 81.18 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। हाईस्कूल में पिछले वर्ष की तुलना में उत्तीर्ण बच्चों का प्रतिशत बढ़ा है तो इंटरमी़डिएट में प्रतिशत नीचे गिरा है।

author-image
Narendra Yadav
शाहजहांपुर

परीक्षा परिणाम आने पर खुशी जतातीं डा. सुदामा प्रसाद कन्या इंटर कालेज की छात्राएं। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम इस बार भी ठीक ठाक रहे। हाईस्कूल में 86.93 तो इंटरमीडिएट में 81.18 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। हाईस्कूल में पिछले वर्ष की तुलना में उत्तीर्ण बच्चों का प्रतिशत बढ़ा है तो इंटरमीडिएट में प्रतिशत नीचे गिरा है। शुक्रवार को परीक्षा परिणाम आने के बाद बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई। 

जिले में इस बार इंटरमीडिएट के 37805 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 36577 ने परीक्षा दी। 29694 विद्यार्थी पास हुए। इस तरह इंटरमीडिएट का रिजल्ट 81.18  प्रतिशत रहा। जबकि पिछले वर्ष इंटरमीडिएट का रिजल्ट 81.86 प्रतिशत था। इसी तरह से हाईस्कूल की परीक्षा में 41103 बच्चे पंजीकृत थे। 38208 ने परीक्षा दी। 33215 विद्यार्थी पास हुए। इस बार 86.93 प्रतिशत रिजल्ट रहा। 

परीक्षा परिणाम के पिछले वर्ष के मुकाबले तुलनात्मक आंकड़े

Advertisment

हाईस्कूल

वर्ष 2024                              वर्ष 2025

बालक  23877                       बालक 22131

Advertisment

बालिकाएं  16934                   बालिकाएं  16077

कुल  विद्यार्थी   40811           कुल  विद्यार्थी   38208

उत्तीर्ण       34972               उत्तीर्ण       33215

Advertisment

उत्तीर्ण   85.69 प्रतिशत           उत्तीर्ण   86.93 प्रतिशत

इंटरमीडिएट

वर्ष 2024                              वर्ष 2025

बालक  18478                       बालक 21482

बालिकाएं  12548                   बालिकाएं  15095

कुल  विद्यार्थी   31026           कुल  विद्यार्थी   36577

उत्तीर्ण       25397               उत्तीर्ण       29694

उत्तीर्ण   81.86 प्रतिशत           उत्तीर्ण   81.18 प्रतिशत

इंटरमीडिएट मेें बरेली रीजन में शाहजहांपुर का 7वां स्थान

बरेली क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन आने वाले जनपदों में छात्रों के उत्तीर्ण होने की सूची में शाहजहांपुर का सातवां स्थान रहा है। सबसे प्रथम स्थान अमरोहा का 90.55 प्रतिशत बच्चे पास होने से रहा। दूसरा स्थान 84.87 बच्चे पास होने पर बिजनौर को मिला। मुरादाबाद में 83.36 प्रतिशत, 83.33 प्रतिशत रामपुर, 83.09 संभल, 82.07 पीलीभीत, 81.18 शाजहांपुर, बदायूं 79.89, बरेली में 79.73 प्रतिशत बच्चे पास हुए। 

 

यह भी पढ़ेंः-

डा0 सुदामा प्रसाद बाल विद्या मन्दिर के बोर्ड परीक्षा परिणाम में छात्राओं ने रचा कीर्तिमान

यूपी बोर्ड परीक्षा परिणामः अभय प्रताप सिंह ने हाईस्कूल व आशीष कुमार श्रीवास्तव ने इंटरमीडिएट में किया शाहजहांपुर जिले में टाप

यूपी बोर्ड परीक्षा परिणामः शाहजहांपुर में हाईस्कूल में 86.93 तो इंटरमीडिएट में 81.18 प्रतिशत बच्चे पास

 

 

 

 

Advertisment
Advertisment