/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/17/mausamspn-2025-08-17-10-34-54.jpg)
Photograph: (shahjahanpur netwrk)
शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाता। कल दिनभर बादल छाए रहे और बीच-बीच में हुई बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में तेज बारिश और हवा चलने की संभावना जताई है।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को 2.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को यह क्रमशः 32.2 और 26.3 डिग्री रहा था। इस तरह अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
24 घंटे में तेज बारिश और हवाएं चलने की संभावना
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार वायुदाब नौ मिलीबार गिर चुका है, साथ ही उत्तर और पूर्वी दिशा से हवाएं चल रही हैं। वातावरण में आर्द्रता 92 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जिससे नमी बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इन परिस्थितियों के चलते अगले 24 घंटे में तेज बारिश और हवाएं चलने की संभावना और अधिक बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें:
Weather : गाजियाबाद मौसम रिपोर्ट — 31 अगस्त 2025
मौसमः सितंबर में सामान्य से अधिक वर्षा के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया ओरेंज अलर्ट