Advertisment

weather : 15 जुलाई से तीन दिन तक प्रदेश में भारी वर्षा के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पहाडों से लेकर मैदानों तक वर्षा का क्रम जारी है। मौसम विभाग ने 14 जुलाई यानि कल हल्की से मध्यम तथा 15 जुलाई को पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम व भारी वर्षा की अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाडी में कम दबाव का क्षेत्रफल बनने से बारिश के आसार प्रबल हुए हैं।

author-image
Narendra Yadav
वर्षा के कारण जल से तर नगर की सडके

वर्षा के कारण जल से तर नगर की सडके Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

शाहजहांपुर, वाईबीएन नेटवर्क। 

Advertisment

उत्तर भारत में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। रविवार को भी पहाडों से लेकर मैदानों तक वर्षा हुई। मौसम विभाग ने 15 जुलाई से पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा का अलर्ट  जारी किया है। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी डा अतुल सिंह ने तीन चार दिन तक क्रमिक वर्षा के संकेत दिए है। 

बंगाल की खाडी में कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने से बनी भारी वर्षा की परिस्थितियां

राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी व देश के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा अतुल सिहं ने भारी वर्षा के कारण बताए है। उन्होंने ग्राफ माध्यम से समझाया कि पूर्वी मध्य प्रदेश पर बने चक्रवाती परिसंचरण के पश्चिम की ओर बढ़ने तथा मानसून द्रोणी के अपनी सामान्य स्थिति से थोड़ा दक्षिण की ओर खिसकने से उत्तर प्रदेश में 13-14 जुलाई  यानी रविवार व सोमवार को वर्षा की तीव्रता बनी रही। क्षेत्रीय वितरण में मामूली गिरावट के बाद अब  बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र विकसित हुआ है। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि कम दबाव का क्षेत्र के आगे बढने के कारण तीन चार दिन तक वर्षा की परिस्थितियां बनी रहेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया14 जुलाई की देर रात से पूर्वी उत्तर प्रदेश में वर्षा में फिर से बढ़ोत्तरी के आसार प्रबल होंगे। 15 जुलाई से प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा होने की संभावना हैा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैा। 

Advertisment

24 घंटे में 26 मिमी से अधिक वर्षा 

जनपद में शनिवार को छाए बादल रात में झमाझम बरसे। गन्ना शोध परिषद के मौसम विशेषज्ञ उदय मिश्रा ने बताया कि रविवार सुबह पांच बजे तक 14.2 मिमी वर्षा की रिकार्ड की गई। दिन में रुक रुक कर वर्षा हुई।  शाम पांच बजे 12.2 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। न्यूनतम तापमान 24.7 तथा अधिकतम 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 

नदियों का जलस्तर बढा

Advertisment

बारिश के कारण सभी नदियों का जलस्तर बढ रहा है। नगर की गर्रा तथा खन्नौत नदी का जलस्तर भी बढ रहा है, हालांकि अभी पानी खतरे के निशान से पांच मीटर से अधिक नीचे है। गंगा, रामगंगा का जलस्तर भी बढ रहा है। बांधों से पानी छोडने का सिलसिला बना हुआ है। नरौरा बैराज से गंगा में 62 हजार क्यूसेक पानी छोडा गया, जो कि काफी कम है। 

यह भी पढें

Advertisment

शाहजहांपुर के डाकघर में फर्जी एंट्री से करोडों का घोटाला, डाककर्मी फरार, जांच को तीन सदस्यीय टीम गठित

मौसम : अगले तीन दिन तक आसमान में छाए रहेंगे घने बादल.... कभी हल्की मध्यम तो कभी तेज बारिश की संभावना

Weather : उमस और बादलों की चादर में ढका शहर, दोपहर में हल्की बारिश की संभावना

शाहजहांपुर में भी हिंदू लड़कियों का धर्मपरिवर्तन कराने वाला निकला बड़ा छांगुर बाबा..... जानिए पूरी ख़बर

शाहजहांपुर की काजल यादव को मिला उत्तर प्रदेश रत्न, नई दिल्ली में बढ़ाया जिले का मान

Advertisment
Advertisment