Advertisment

मौसम: हल्की धूप और बादलों की लुकाछिपी, 24 घंटे में बूंदाबांदी की संभावना

शाहजहांपुर में सोमवार को बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान 2.6 डिग्री गिरा और उमस से राहत मिली। सुबह न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और आर्द्रता 95 फीसदी दर्ज हुई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार 24 घंटे में बूंदाबांदी की संभावना है।

author-image
Ambrish Nayak
6127193627600996246

Photograph: (shahjahanpur netwrk)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाताशहर में सोमवार को दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर में हुई हल्की बूंदाबांदी ने तापमान को नीचे ला दिया। अधिकतम पारे में गिरावट आने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं मंगलवार की सुबह आसमान में बादल छाए रहे और हल्की धूप निकली। हालांकि बढ़ी हुई नमी के कारण सुबह का मौसम चिपचिपा और उमस भरा महसूस हुआ।

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को एक मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार की तुलना में अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री की गिरावट और न्यूनतम में 0.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।

अगले 24 घंटे में बूंदाबांदी की संभावना

डॉ. सिंह ने बताया कि वायुदाब 18 मिलीबार बढ़ा हुआ है। सोमवार को आर्द्रता 90 फीसदी रही, जबकि मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और आर्द्रता 95 फीसदी दर्ज की गई। नमी अधिक होने से उमस बनी हुई है। फिलहाल पूर्वी और दक्षिणी हवाएं चल रही हैं, जिससे वातावरण में बादल छाए हैं। अगले 24 घंटे में बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़ें:

Weather : गाजियाबाद मौसम रिपोर्ट — 26 अगस्त 2025

धर्म कर्म: भजन ही भगवान तक पहुंचने का सच्चा मार्ग : रमेश भाई शुक्ला

Advertisment
Advertisment