Advertisment

धर्म कर्म: भजन ही भगवान तक पहुंचने का सच्चा मार्ग : रमेश भाई शुक्ला

शाहजहांपुर के खिरनीबाग स्थित रामलीला मैदान में चल रही 11 दिवसीय श्रीराम कथा के तीसरे दिन श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। साथ ही भंडारे का आयोजन हुआ।

author-image
Ambrish Nayak
shari-ramkatha

Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाताखिरनीबाग स्थित रामलीला मैदान में चल रहे 11 दिवसीय श्रीराम कथा अमृत महोत्सव के तृतीय दिवस अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास रमेश भाई शुक्ला ने श्रोताओं को भगवान श्रीराम की लीलाओं का रसपान कराया। उन्होंने कहा कि धर्म की स्थापना के लिए भगवान समय-समय पर अवतार लेते हैं। जब प्रत्येक हृदय में श्रीराम का अवतरण होगा और हर व्यक्ति उनके आदर्शों पर चलने लगेगा, तभी सच्चे अर्थों में रामराज्य की स्थापना संभव होगी।

6154628255190207765
Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

कथा का प्रभाव जीवन में दिखता है: पंडित निर्मल शास्त्री

कथा व्यास बोले कि भजन ही भगवान तक पहुँचने का सबसे बड़ा साधन है। जब साधक को भजन के बिना जीवन अधूरा लगे, तभी समझना चाहिए कि वह भगवान के अत्यंत समीप है। आज की कथा में भगवान श्रीराम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। श्रोताओं ने जयघोष करते हुए भक्ति रस में भागीदारी की। कार्यक्रम संयोजक पंडित निर्मल शास्त्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष राम नाम जागरण मंच ने कहा कि राम कथा का सबसे बड़ा प्रमाण यही है कि इसका असर श्रोताओं के जीवन में दिखाई देता है। कथा सुनने के बाद जीवन राम जी के आदर्शों के अनुरूप ढलने लगता है।

आज का प्रसाद भंडारा अतुल गुप्ता राम पुस्तक सदन के सौजन्य से कराया गया। कथा विश्राम पर व्यासपीठ की आरती नगर आयुक्त विपिन मिश्रा, डॉ. विजय पाठक, डॉ. सत्य प्रकाश मिश्रा, हरिशरण बाजपेई, नामित दीक्षित, खुटार ब्लॉक प्रमुख श्रीधर शुक्ला, कांट ब्लॉक प्रमुख हरिओम पांडे, नीरज बाजपेई सहित कई गणमान्य अतिथियों ने की। इसके उपरांत श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

यह भी पढ़ें:

विशाल भंडारे के साथ शिव महापुराण कथा का समापन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

हनुमानजी ने क्याें उखाड़ा था हिमालय पर्वत ...जानिये रामकथा में

Advertisment
Advertisment