/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/17/mausamspn-2025-08-17-10-34-54.jpg)
Photograph:
शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाता। जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। तेज धूप निकलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में वृद्धि दर्ज की गई, जिससे उमस और बढ़ गई। चिपचिपी गर्मी से लोग बेहाल नजर आए। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना जताई है।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार कि शनिवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शुक्रवार की तुलना में अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री और न्यूनतम 0.7 डिग्री बढ़ा। वायुदाब सामान्य से 19 मिलीबार कम है। आर्द्रता 77 प्रतिशत पहुंच गई है, दक्षिणी और पूर्वी हवाएं चल रही हैं, जिससे नमी युक्त वातावरण बन रहा है। इन परिस्थितियों में अगले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव से आमजन और किसान दोनों ही प्रभावित हैं। उमस और चिपचिपी गर्मी से लोग दिनभर परेशान हैं, जबकि किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं। बारिश का इंतजार उन्हें खरीफ की फसलों के लिए संजीवनी देगा।
यह भी पढ़ें:
परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह की स्मृति में बना द्वार, मंत्री सुरेश खन्ना ने किया उद्घाटन