Advertisment

Weather: जनवरी मे सबसे गर्म रहा प्रयागराज व वाराणसी, फरबरी में सर्वत्र बढ़ेगा तापमान

aइस वर्ष मौसम गर्म रहेगा। जनवरी वाराणसी तथा प्रयागराज 31 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किया गया जो की दीर्घकालिक औसत तापमान से काफी अधिक है। फरवरी में भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान अपेक्षाकृत अधिक रहेगा। इससे जनजीवन पर काफी असर पड़ेगा।

author-image
Narendra Yadav
weather

मौसम शाहजहांपुर Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क )

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाता: 

इस वर्ष प्रदेश में मौसम का मिजाज गर्म  बना हुआ है। महाकुंभ स्थल प्रयागराज तथा भगवान भोलेनाथ की नगरी वाराणसी में भी  अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है, जो की दीर्घकालिक औसत तापमान से काफी अधिक है। मौसम विज्ञानियों ने फरवरी माह में भी उत्तर भारत समेत प्रदेश में अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान अधिक रहने की संभावना जताई है।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण शनिवार से मौसम का मिजाज नम हो गया। चार से छह फरवरी तक हल्की बूंदाबांदी की भी  संभावना प्रबल हो रही है, लेकिन अपेक्षित बारिश नहीं होगी। पूरे प्रदेश में अधिकतम तथा न्यूनतम दोनों तापमान दीर्घकालिक औसत तापमान से अधिक दर्ज किए जाएंगे। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी डॉक्टर अतुल सिंह के अनुसार इस बार जनवरी माह में तापमान में भी अधिकतम तापमान दीर्घकालिक औसत तापमान से काफी अधिक रहा। उन्होंने बताया कि प्रयागराज में 31 जनवरी को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की 1866 के बाद तीसरा सर्वाधिक तापमान है। इसी तरह वाराणसी में 31.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है जो की 1863 के बाद सर्वाधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया है। शाहजहांपुर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा रूहेलखंड के अन्य जिलों में भी अधिकतम तापमान अपेक्षाकृत अधिक रहा। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ अतुल सिंह ने फरवरी माह में भी अधिक तापमान रहने की संभावना जताई है। कहां की फरवरी में बारिश के आसार नहीं लग रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल तो छाए रहेंगे, हल्की बूंदाबांदी  भी  हो सकती है, लेकिन अपेक्षा रूप वर्षा नहीं होगी।

यह भी पढिए 

BOARD EXAM: भौतिक विज्ञान अत्यंत आसान, बेसिक को समझ करें तैयारी, बोले जीआईसी प्रधानाचार्य अनिल कुमार

यह भी पढिए 

Weather Updates: गर्म कपड़े पहनकर ही रखें, अभी ठंड का दौर जारी रहने वाला है

फसलों पर पड़ेगा प्रभाव

Advertisment

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉक्टर एनसी त्रिपाठी का कहना है कि वर्तमान में हल्की बूंदाबांद जरूरी है। उन्होंने कहा कि वर्षा से फसलों को काफी फायदा होता है। फरवरी माह में बरसात न होने के कारण फसलों पर प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि उन्होंने वर्तमान मौसम को दलहनी तथा तिलहनी फसलों के लिए हितकर बताया।

यह भी पढिए 

Weather Alert: पल-पल बदल रहा है मौसम, दिन में गर्मी और रात में सता रही सर्दी

मौसम बदलाव में रहे सावधान

मौसम परिवर्तन के बेला में स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए। यह कहना है स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के फिजिशियन डॉक्टर सलीम अहमद का। उन्होंने कहा कि मौसम परिवर्तन के दौरान खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। हल्का व सुपाच्य भोजन करना हितकर रहता है।  उन्होंने खासकर विद्यार्थियों को खान-पान व  फिटनेस पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी है।

यह भी पढिए 

Advertisment

महाकुंभ में भगदड़ की जांच कर रही न्यायिक आयोग की टीम खंगालेगी सीसीटीवी फुटेज

महाकुंभ 2025
Advertisment
Advertisment