Advertisment

मौसमः रुहेलखंड व तराई में शनिवार तक वर्षा, बलरामपुर से बनारस की तराई में 17 तक बरसेंगे बादल

बंगाल की खाडी की नम हवाओं व हरियाणा में मानसून द्रोणी बनने से उत्तर भारत व यूपी के तराई क्षेत्र में वर्षा के आसार प्रबल हो गए हैं। इससे शाहजहांपुर समेत पश्चिमी उप्र में शनिवार तक वर्षा हो सकती है। 15 से 17 सितंबर के बीच पूर्वांचल की तराई में बारिश होगी।

author-image
Narendra Yadav
शाहजहांपुर और मौसम का हाल

शाहजहांपुर और मौसम का हाल Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाताः  बंगाल की खाडी की नम हवाओं के साथ ही उत्तराखंड व हरियाणा के उपर मानसून द्रोणी बनने से उत्तर भारत व यूपी के तराई क्षेत्र में वर्षा के आसार प्रबल हो गए हैं। शनिवार तक  शाहजहांपुर  व रुहेलखंड के जिले भी प्रभावित रहेंगे और वर्षा हो सकती है। 15 से 17 सितंबर के बीच पूर्वांचल की तराई से जुडे जिलों में वर्षा के संकेत मिले हैं। 

जाने कहां कहां और कब होगी बारिश 

प्रदेश के उत्तरी तराई इलाकों में अच्छी बारिश के बाद पश्चिमी भारत से मानसून वापसी की आहट के बीच आगामी सप्ताहारंभ में पूर्वांचल में अच्छी वर्षा की संभावना प्रबल हो गई है। मानसून द्रोणी के अवदाब से अलग होकर अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर खिसककर प्रदेश में मुजफ्फरनगर और हरदोई तक पहुंच गया है। पिछले 24 घण्टों के दौरान प्रदेश के पूर्वी तराई भाग में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ ही सिद्धार्थनगर के बांसी एवं उसका बाजार में भारी वर्षा दर्ज की गई। शुक्रवार यानी आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश की उत्तराखंड सीमा से लगे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं कहीं भारी वर्षा की संभावना रही। शाहजहांपुर व आसपास शनिवार तक वर्षा के आसार प्रबल हैं। 

15 से 17 सितंबर तक इन पूर्वांचल की तराई में वर्षा के आसार 

 15 सितंबर से दक्षिण-पश्चिम मानसून के पश्चिमी राजस्थान से वापसी कर रहा है। इस कारण वर्षा के अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी आंध्र प्रदेश एवं दक्षिणी उड़ीसा तट से दूर पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में बने निम्नदाब क्षेत्र के आगामी 2 दिनों के दौरान पश्चिम-उत्तर पश्चिमी ओर बढ़ते हुए दक्षिणी छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ सकता है। इससे  साथ ही 15 सितंबर से प्रदेश में वर्षा गतिविधियों में पुनः वृद्धि होने से पूर्वांचल के कुछ जिलों में 15-17 सितंबर के दौरान कहीं कहीं भारी वर्षा होने की भी संभावना है| इसके प्रभाव से 15 से 18 सितंबर के दौरान राजधानी लखनऊ में भी छिटपुट से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 

यह भी पढें

WEATHER : बदला मौसम का मिजाज, शाहजहांपुर व तराई के जिलों में तेज हवा संग वर्षा के आसार

Advertisment

बिहार में बदला मौसम का मिजाज, पटना समेत कई जिलों में गरज के साथ बारिश के आसार

नारी सशक्तीकरणः STEM से महिलाओं को सशक्त बनाने की तैयारी, जागरूक हों अब मौका न गवाएं नारी

Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में अब गर्मी और उमस सताएगी, पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना

Advertisment
Advertisment