Advertisment

मौसम: 19 तक बढ़ेगा तापमान, फिर गिरेगा दिन में पारा, मौसम विज्ञानियों ने दिए संकेत

सूर्य के ऊर्ध्वाधर होने से तापमान में वृद्धि दर्ज हो रही है। मौसम विज्ञानियों ने 19 फरवरी तक अधिकतम तापमान बढ़ाने की संभावना जताई है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में गिरावट आएगी। औसत से अधिक तापमान के कारण फसल उत्पादन पर भी असर पड़ेगा।

author-image
Narendra Yadav
Updated On
Weather

मौसम शाहजहांपुर Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाता

मौसम का मिजाज अभी शुष्क बना रहेगा । सूर्य के ऊर्ध्वाधर होने से 19 फरवरी तक तापमान में वृद्धि दर्ज होगी। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। 

 रविवार को तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वायुमंडल की नमी भी गिर रही है। शनिवार को उत्तर पश्चिमी हवा का रुख पुरबा हो गया। इससे  नमी में कुछ वृद्धि दर्ज हो सकती है, लेकिन अधिकतम तापमान औसत सामान्य 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना रहेगा। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि मकर संक्रांति के बाद सूर्य उत्तरायण हो गए। इसके बाद लगातार उर्ध्वगामी स्थिति में पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया 19 फरवरी तक तापमान में वृद्धि की संभावना है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण तापमान में कमी दर्ज होगी। 

यह भी पढ़ें

Weather Update - रविवार कैसा है मौसम का हाल आपके शहर गाजियाबाद का

शीत लहर का प्रभाव नगण्य रहने से भी बड़ा तापमान

इस बार शरद ऋतु में शीतलहर नहीं चली। इस कारण भी तापमान में वृद्धि बनी हुई है। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी डॉ अतुल सिंह ने बताया कि दीर्घकालिक औसत तापमान के अनुसार इस बार सितंबर, अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर तथा जनवरी मैं अधिकतम तापमान अधिक रहा। उन्होंने बताया कि फरवरी में भी गत वर्षो के सापेक्ष अधिक औसत तापमान रहने के संकेत मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें

धूप या बारिश? जानिए आज का पूर्वानुमान

गिर सकता फसल उत्पादन

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ एनसी त्रिपाठी ने वर्तमान मौसम को रवि फसल के लिए अहितकत बताया। कहा की शीतलहर व शीत दिवस की संख्या कम होने से खासकर गेहूं की टिलरिंग प्रभावित हुई है। उन्होंने फसल उत्पादन प्रभावित होने की भी संभावना जताई है। जिला कृषि अधिकारी ने भी आंशिक प्रभाव पड़ने के संकेत दिए हैं।।

Advertisment

यह भी पढ़ें

अनहोनी: : भेड़ बनी पिता पुत्र के लिए काल, बचाव में पहले बेटा डूबा, बाद में बाप

Advertisment
Advertisment