/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/12/joe-root-5-2025-07-12-10-58-48.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन स्पोर्ट्स।इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी जो रूट का भारत के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड रहा है। जो रूट ने एक बार भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में शतक ठोक दिया है। उन्होंने पहली पारी में 104 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने स्टीव स्मिथ और राहुल द्रविड के टेस्ट क्रिकेट में 36 शतक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। रूट ने लॉर्ड्स के मैदान पर लगातार तीसरा शतक लगाया है। इससे पहले पहले इंग्लैंड के जैक हॉब्स और माइकल वॉन ने लॉर्ड्स में लगातार शतक जडे थे। रूट इस मैदान पर सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। वे लॉर्ड्स में अब तक 8 शतक लगा चुके हैं।
Joe Root really locked in at the start of the new decade 🔐
— Sport360° (@Sport360) July 11, 2025
He has gone from dead last to first in the Fab Four Test century count 🤯 pic.twitter.com/DuSAIZAG3O
भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक
जो रूट ने भारत के खिलाफ अपनी 60वीं टेस्ट पारी में 11वां शतक जड़ दिया है। इस उपलब्धि के साथ वह भारत के खिलाफ सबसे अधिक टेस्ट शतक लगाने के मामले में स्टीव स्मिथ की बराबरी पर आ गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्मिथ ने भारत के खिलाफ 46 पारियों में 11 शतक बनाए थे। इस सूची में अगला स्थान गैरी सोबर्स (वेस्टइंडीज), विवियन रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज) और रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) का है, जिन्होंने भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में समान रूप से 8-8 शतक लगाए हैं।
टॉप 5 में शामिल हुए रूट
जो रूट अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं। उन्होंने अपना 37वां टेस्ट शतक जड़कर भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम 36-36 शतक दर्ज हैं। अब रूट की नजरें श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा के रिकॉर्ड पर होंगी, जिन्होंने टेस्ट करियर में कुल 38 शतक लगाए थे।
सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज
51 – सचिन तेंदुलकर (भारत)
45 – जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका)
41 – रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)
38 – कुमार संगकारा (श्रीलंका)
37* – जो रूट (इंग्लैंड)
जो रूट ने अपना 37वां टेस्ट शतक पूरा कर इस सूची में जगह बना ली है। हालांकि, वे ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं सके। उनका विकेट भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने चटकाया। बुमराह की गेंद पर रूट क्लीन बोल्ड हो गए। यह 11वीं बार है जब रूट टेस्ट क्रिकेट में बुमराह का शिकार बने हैं। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने भी उन्हें इतने ही बार आउट किया है। यानी बुमराह और कमिंस दोनों ही जो रूट के लिए टेस्ट क्रिकेट में बड़ी चुनौती साबित हुए हैं।
बता दें, कि इंग्लैंड ने पहली पारी में 10 विकेट के नुकसान पर 387 रन बनाए। जो रूट ने 104 रनों शतकीय पारी खेली। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 3 विकेट खोकर 145 रन बना लिए हैं। टीम का पहला विकेट यशस्वी जायसवाल के रुप में गिरा। वे 13 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर का शिकार हो गए। वहीं, करुण नायर 40 और कप्तान गिल 16 रन बनाकर आउट हुए। केएल राहुल 53 रन और ऋषभ पंत 19 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद हैं।
ind vs eng | Joe Root