/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/24/rishabh-pant-6-2025-07-24-17-15-38.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन स्पोर्ट्स। भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने मैनचेस्टर के मैदान में गजब का हौसला दिखाया है। वे चोटिल होने के बाद फिर मैदान पर बैटिंग करने आ गए हैं। उनकी पैर की उंगली में फ्रेक्चर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर ने उन्हें 6 हफ्तों तक आराम करने की सलाह दी है। इसके बावजूद भी बैटिंग करने पहुंचे। पंत ठीक लड़खड़ाते हुए मैदान पर पहुंचे। बता दें, पंत क्रिस वोक्स की गेंद पर चोटिल हो गए थे। उनका अंगूंठा फ्रेक्चर हो गया है।
𝗨𝗽𝗱𝗮𝘁𝗲: Rishabh Pant, who sustained an injury to his right foot on Day 1 of the Manchester Test, will not be performing wicket-keeping duties for the remainder of the match. Dhruv Jurel will assume the role of wicket-keeper.
— BCCI (@BCCI) July 24, 2025
Despite his injury, Rishabh Pant has joined the…
क्रिस वोक्स की गेंद पर हुए चोटिल
ऋषभ पंत क्रिस वोक्स की गेंद पर चोटिल हो गए। उनके अंगूठे में फ्रेक्चर आया है। डॉक्टर ने उन्हें 6 हफ्ते तक आराम करने की सलाह दी है। उनकी जगह ध्रुव जुरेल विकेट कीपिंग करेंगे। मैनचेस्टर टेस्ट में पंत 37 रन के स्कोर पर इंग्लिश तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की गेंद पर रिवर्स मारने के चक्कर में चोटिल हो गए। गेंद सीधे ऋषभ पंत के पैर पर जा लगी, जिससे वह दर्द से कराह उठे। फीजियो के मैदान पर पहुंचने के बाद पता चला कि उनके पैर में सूजन है और थोड़ी खून भी निकल आया है। चोट इतनी गंभीर थी कि वह खड़े भी नहीं हो पा रहे थे, जिसके चलते उन्हें मिनी एंबुलेंस से मैदान से बाहर ले जाया गया। इसके बाद पंत को हॉस्पिटल ले जाया गया।
Man of Grit and Perseverance, Whole Manchester Crowd gave Standing Ovation to Rishabh Pant.
— CricketGully (@thecricketgully) July 24, 2025
📷 JioHotstar pic.twitter.com/czxm8oOxTh
दर्द से कराह उठे पंत
भारतीय पारी के 68वें ओवर की चौथी गेंद पर, पंत ने क्रिस वोक्स की गेंद पर रिवर्स स्वीप करने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे उनके दाहिने पैर पर जा लगी। गेंद लगते ही पंत दर्द से कराह उठे। फिजियो कमलेश जैन से उपचार लेते समय पंत अधिक दर्द में दिखे। वहीं, इस दौरान इंग्लैंड ने एलबीडब्ल्यू के प्रयास में अपना एक रिव्यू गंवा दिया। गेंद लगने के बाद पंत के पैर में सूजन आ गई थी और खून निकल रहा था। वह पैर पर भार नहीं दे पा रहे थे। दर्द से जूझ रहे पंत को एम्बुलेंस बग्गी से फील्ड से बाहर ले जाया गया। पंत 48 गेंदों पर 37 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। पंत को पिछले टेस्ट में उंगली में चोट लगी थी और अब पैर में चोट लग गई है। उनकी इंजरी भारतीय टीम को इस टेस्ट में भारी पड़ सकती है।