Advertisment

IND Vs WI IInd Test: दोहरे शतक के करीब जायसवाल, पहले दिन की समाप्ति पर भारत का स्कोर 318/2

यशस्वी जायसवाल 173 और कप्तान शुभमन गिल 20 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। 

author-image
Mukesh Pandit
IND vs WI

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। दिल्ली टेस्ट का पहला दिन भारत और जायसवाल के नाम रहा, जिन्होंने 173 रनों की नाबाद पारी खेली है और कल उनकी नज़र दोहरे शतक पर होगी। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया और के एल राहुल के आउट होने के बाद साई सुदर्शन के साथ मिलकर जायसवाल ने भारत को एक मज़बूत स्थिति में पहुंचाया। साई सुदर्शन भी शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन वह 87 के निजी स्कोर पर जोमेल वारिकन का दूसरा शिकार बने जो कि पहले दिन विकेट हासिल करने वाले एकमात्र गेंदबाज़ रहे। । पहले विकेट के रूप में केएल राहुल 38 रन बनाकर आउट हुए। 54 गेंद की अपनी पारी में राहुल ने 5 चौके और 1 छक्का लगाया।

साई सुदर्शन ने खेली 87 रन की पारी 

साई सुदर्शन के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने दिन के खेल के अंत तक जायसवाल का साथ दिया और वह भी नाबाद ही पवेलियन लौटे हैं। जायडन सील्स ने भी अच्छी गेंदबाज़ी की लेकिन उन्हें कोई विकेट हासिल नहीं हुआ। शुरुआती घंटे में कसी हुई गेंदबाज़ी करने के साथ ही वेस्टइंडीज़ ने अंतिम सत्र में अनुशासनात्मक गेंदबाज़ी की। हालांकि भारत इस मुक़ाबले में मज़बूत स्थिति में है और भारत की अभी भी पर्याप्त बल्लेबाज़ी बची हुई है। कल के दिन का खेल इस सवाल के साथ शुरुआत होगा कि जायसवाल दोहरा शतक बनाएंगे या नहीं। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए साई सुदर्शन ने खराब फॉर्म को पीछे छोड़ा और टीम मैनेजमेंट के किए भरोसे को सही साबित करते हुए 165 गेंद पर 12 चौकों की मदद से 87 रन की पारी खेली। सुदर्शन अपना पहला टेस्ट शतक लगाने से चूक गए, लेकिन जायसवाल के साथ दूसरे विकेट के लिए निभाई 193 रन की साझेदारी ने भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया।

यशस्वी जायसवाल ने सबका ध्यान खींचा

यशस्वी जायसवाल पहले दिन के खेल का मुख्य आकर्षण रहे। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने टेस्ट करियर का 7वां शतक लगाया। जायसवाल शतक को बड़े शतक में बदलने के लिए जाने जाते हैं और इस टेस्ट में भी अपनी इस आदत को सही साबित कर चुके हैं। जायसवाल 253 गेंद पर 22 चौकों की मदद से 173 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ क्रीज पर शुभमन गिल हैं। गिल 68 गेंद पर 3 चौकों की मदद से 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। गिल और जायसवाल के बीच 67 रन की साझेदारी हो चुकी है।वेस्टइंडीज के लिए दिन के गिरे दोनों विकेट जोमेल वार्रिकन ने लिए हैं। cricket analysis | cricket latest news | cricket match | Cricket news | cricket news India not present 

cricket news India Cricket news cricket match cricket latest news cricket analysis cricket
Advertisment
Advertisment