/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/10/8IEZ9Ua8oENimOmKeTTt.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन स्पोर्ट्स।भारतीय क्रिकेट को बहुत बड़ा झटका लगने वाला है। रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले हैं। उन्होंने इसकी जानकारी बीसीसीआई को दे दी है। हालांकि बोर्ड ने कोहली से अपने फैसले पर फिर से विचार करने का कहा है। ऐसे में उनके इंग्लैंड दौरे पर टीम का हिस्सा बनने की संभावना बेहद कम है। इससे पहले गुरुवार को रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए रिटायमेंट का ऐलान किया था।
बॉर्डर गावस्कर सीरीज में रहे थे असफल
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में विराट को प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। उन्होंने इस सीरीज में 3.75 की औसत से रन बनाए थे। वहीं 8 में से 7 बार ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर आउट हुए। BGT में कोहली ने 9 पारियों में एक नाबाद शतक सहित 190 रन बनाए। पिछले 5 साल में विराट के बल्ले से 37 टेस्ट मैचों में सिर्फ 5 शतक की निकले हैं।
विराट ने टेस्ट क्रिकेट में लगाए 30 शतक
36 साल के विराट कोहली ने साल 2011 में वेस्टइंडीज कि खिलाफ डेब्यू किया था। वे 123 टेस्ट में 9,230 रन बना चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में 30 शतक और 31 अर्धशतक भी लगाए हैं। विराट ने अपने करियर में सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाए हैं। उन्होंने कंगारुओं के खिलाफ 9 शतक लगाए हैं। जबकि बांग्लादेश के खिलाफ सबसे कम 2 शतक जमाए हैं। विराट ने अपने घर में 14 शतक लगाए हैं। जबकि न्यूजीलैंड में सबसे कम एक शतक लगाया है। इसके अलावा विराट ने टेस्ट में 7 दोहरे शतक भी लगाए। 2020 में आईसीसी ने उन्हें दशक का बेस्ट क्रिकेटर चुना था।
टेस्ट में रोहित और धोनी से बेहतर कप्तान विराट कोहली
विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में टेस्ट क्रिकेट को नए मुकाम पर पहुंचाया। वे रेड बॉल फॉर्मैट में रोहित और धोनी से बेहतर कप्तान रहे। विराट कोहली ने घर में सभी 11 सीरीज जीती थी, जबकि धोनी और रोहित की कप्तानी में हार भारत को घर में हार झेलनी पड़ी थी। रोहित की कप्तानी में तो टीम इंडिया को न्यूजीलैंड से क्लीन स्वीप भी झेलना पड़ा है। कोहली की कप्तानी में ऐसा कभी नहीं हुआ। उन्होंने भारत की जमीन पर 11 टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी की। भारत ने सभी 11 सीरीज अपने नाम कीं।
विराट कोहली ने साल 2015 में पहली बार साउथ अफ्रीका के खिलाफ कप्तानी की थी। अश्विन और जडेजा के सपोर्ट और कोहली की अटैकिंग फील्ड स्ट्रैटजी से भारत ने 4 टेस्ट की सीरीज 3-0 से जीती। यहां से कोहली की कप्तानी में टीम ने घर सभी टेस्ट सीरीज जीतीं।
टी 20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद संन्यास का किया ऐलान
रोहित की तरह कोहली ने भी टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। ऐसे में ROKO (रोहित और कोहली) की जोड़ी क्रिकेट फैन्स को वनडे में खेलती हुई दिखेगी। वहीं दोनों वर्तमान में आईपीएल क्रिकेट में खेलते हुए दिखे थे। जिसे फिलहाल भारत-पाकिस्तान के तनाव के कारण स्थगित कर दिया गया था।
विराट कोहली का क्रिकेट करियर
123 टेस्ट, 210 पारी, 9230 रन, 46.85 एवरेज, 30 शतक, 31 अर्धशतक 302 वनडे, 290 पारी, 14181 रन, 57.88 एवरेज, 51 शतक, 74 अर्धशतक, 5 विकेट 125 टी20, 117 पारी, 4188 रन, 48.69 एवरेज, 1 शतक, 38 अर्धशतक, 4 विकेट