Advertisment

यशस्‍वी जायसवाल ने किसके लिए बनाया दिल? किसे दी 'फ्लाइंग KISS'? सामने आई तस्‍वीरें

केनिंग्टन ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट में यशस्वी जायसवाल ने छठा टेस्ट शतक जड़ा। 127 गेंदों की पारी के बाद उनका 'फ्लाइंग किस' और 'दिल' वाला जश्न वायरल हो गया। माना जा रहा है कि यह सेलिब्रेशन उनकी गर्लफ्रेंड मैडी हैमिल्टन के लिए था।

author-image
Suraj Kumar
WCL  (2)
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्‍ली, वाईबीएन स्‍पोर्ट्स। लंदन के केनिंग्टन ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे पांचवें टेस्ट में भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 127 गेंदों में 11 चौके और 2 छक्कों की मदद से शतकीय पारी पूरी की, जिससे आलोचकों को करारा जवाब मिला। शतक के बाद जायसवाल का 'फ्लाइंग किस' और 'दिल' वाला सेलिब्रेशन चर्चा में आ गया है। अब यह सवाल उठने लगा है कि यशस्वी ने यह शतक किसे समर्पित किया? सोशल मीडिया पर उनके इस जश्न को लेकर खूब अटकलें लगाई जा रही हैं, खासतौर पर उनकी डेटिंग लाइफ को लेकर।

Yashasvi Jaiswal ने किसे दी फ्लाइंग किस?

शानदार शतक को यशस्वी जायसवाल ने बनाया और भी खास, जब उन्होंने 'फ्लाइंग किस' के साथ अपने जज्बात बयां किए। बताया जा रहा है कि यह जश्न उनकी गर्लफ्रेंड मैडी हैमिल्टन के लिए था। मैदान पर रन बरसे और दिलों में प्यार भी। ऐसा बताया जा रहा है कि मैडी उस समय मैदान पर ही मौजूदी थीं। मैडी को कई मौकों पर जायसवाल के साथ देखा गया है। वे आईपीएल के दौरान चर्चा में आई थीं। 

Advertisment

जायसवाल छठा टेस्ट शतक

यह जायसवाल का टेस्ट क्रिकेट में छठा शतक रहा। इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में यह जायसवाल का दूसरा शतक रहा। इससे पहले उन्होंने मेजबान टीम के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में शतक जड़ा था। अब उन्होंने पांचवें और आखिरी टेस्ट की दूसरी पारी में शतक लगाकर कमाल किया।

Advertisment

IND vs ENG 2025 | Tendulkar–Anderson Trophy 

Tendulkar–Anderson Trophy IND vs ENG 2025
Advertisment
Advertisment