Advertisment

Kerela के कोच्ची में अवैध रूप से रह रहे 27 बांग्लादेशी गिरफ्तार

कोच्ची में अवैध रूप से रह रहे 27 बांग्लादेशी नागरिक हुए गिरफ्तार। पुलिस के मुताबिक कोच्ची के क्षेत्र एर्नाकुलम जिले से पुलिस और ATS के संयुक्त रूप से चलाए एक अभियान के दौरान अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशीयों को गिरफ्तार किया।

author-image
Akash Dutt
Kerala police Arrested bangladeshi
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

कोच्ची, वाईबीएन नेटवर्क 

बीते शुक्रवार केरल पुलिस ने कोच्ची में अवैध रूप से रह रहे 27 बांग्लादेशी नागरिकों की गिरफ्तारी की सूचना दी। पुलिस के मुताबिक कोच्ची जिले के उत्तरी पूर्व क्षेत्र एर्नाकुलमजिले से ग्रामीण पुलिस और आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) के संयुक्त रूप से चलाए एक अभियान के दौरान अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशी निवासियों को गिरफ्तार किया गया।

यमुना जहर विवाद: Arvind Kejriwal चुनाव आयोग पहुंचकर दाखिल करेंगे नोटिस का जवाब

बांग्लादेशी घुसपैठियों से हो रही पूछताछ

पुलिस के टॉप एग्जीक्यूटिव अधिकारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान ये जानकारी दी कि, गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशी नागरिक खुद के पश्चिम बंगाल के प्रवासी श्रमिक बनकर अलग-अलग स्थानों में काम कर रहें थे। साथ ही एर्नाकुलम ग्रामीण जिला पुलिस प्रमुख वैभव सक्सेना ने दो सप्ताह पहले एक 28 वर्षीय महिला की गिरफ्तारी के बाद 'ऑपरेशन क्लीननाम का एक विशेष अभियान शुरू किया था। उनके मुताबिक इस अभीयान के चलते ही ये गिरफ्तारीयां की गई है। गिरफ्तार हुई 28 वर्षीय महीला का नाम तस्लीमा बेगम बताया जा रहा है। वो 5 साल पहले ढाका से यहां काम करने के लिए भारत आई थी।

High Court: हरियाणा में अस्थायी कर्मचारियों को कोर्ट का तोहफा, अगले 6 माह में होंगे परमानेंट

केरेल के अलावा, इन राज्यों से भी गिरफ्तार हुई बांग्लादेशी महीलाएं

Advertisment

केरेल राज्य से पहले महाराष्ट्र से बांग्लादेशी महिलाओं की गिरफ्तारी की खबर सामने आई थी। महाराष्ट्र के मुम्बई के पास स्थित ठाणे शहर में अवैध रूप से रह रहीं चार बांग्लादेशी महिलाओं को मुम्बई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया था कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ के अधिकारियों ने मनोरपाड़ा में स्थित नगर निकाय के पुनर्वास 'चॉल' पर छापा मारा। वहां एक कमरे में तकरीबन 38 से 50 साल की उम्र की चार बांग्लादेशी महिलाएं अवैध रूप से रह रही थीं। पुलिस जांच के दौरान वे भारत में रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सकीं।

Mumbai के चेंबूर में बड़ा हादसा, सोसायटी पर गिरा निर्माणाधीन मेट्रो का पिलर

Advertisment
Advertisment