Advertisment

Meerut में टोल प्लाजा पर सेना के जवान से की मारपीट, ग्रामीणों ने काटा बवाल

मेरठ-करनाल हाईवे पर स्थित भूनी टोल प्लाजा पर रविवार रात सेना के जवान कपिल (26) और उनके चचेरे भाई शिवम पर टोल कर्मचारियों ने हमला किया। कपिल छुट्टी के बाद श्रीनगर ड्यूटी पर लौट रहे थे और उनका कहना था कि उनका गांव टोल शुल्क से मुक्त है।

author-image
Ranjana Sharma
BeFunky-collage (81)
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मेरठ, वाईबीएन डेस्‍क: मेरठ जिले में ड्यूटी पर जा रहे सेना के एक जवान पर टोल प्लाजा कर्मचारियों ने  हमला किया। इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना रविवार को सरूरपुर इलाके के भूनी टोल प्लाजा पर हुई, जब गोटका गांव का रहने वाला कपिल छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौट रहा था। टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतार में उसकी कार फंस गई थी। कपिल ने टोल प्लाजा कर्मचारियों से वाहनों को जल्दी हटाने का आग्रह किया, जिससे विवाद हो गया। अधिकारी ने बताया कि जब बहस बढ़ गई, तो टोल प्लाजा कर्मचारियों ने कपिल की पिटाई कर दी। इसके बाद दोपहर को ग्रामीणों ने टोल पर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने जवान के परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। 

मामूली कहासुनी पर की मारपीट 

यह घटना रविवार रात मेरठ के सरूरपुर क्षेत्र के भूनी टोल प्लाजा पर हुई जहां गोटका गांव निवासी कांस्टेबल कपिल छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौट रहे थे। टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतार के कारण उनकी कार फंसी हुई थी। कपिल ने टोल कर्मचारियों से वाहन जल्दी हटाने का अनुरोध किया, जिससे विवाद हो गया। बातचीत तेज होने पर कर्मचारियों ने कपिल पर हमला कर दिया। कपिल के चचेरे भाई शिवम ने भी कपिल की मदद की, लेकिन वे भी आरोपियों के हमले का शिकार हो गए। दोनों घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा किया, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए।  घायल जवान के पिता कृष्णपाल ने सरूरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

जवान का मोबाइल फोन और आईडी कार्ड भी छीना

राजपूत बटालियन के जवान कपिल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान श्रीनगर में तैनात थे। रविवार रात 9 बजे वे अपने चचेरे भाई के साथ दिल्ली एयरपोर्ट के लिए जा रहे थे। टोल पर पहुंचकर कपिल ने अपना आईडी कार्ड और अवकाश पत्र दिखाया, क्योंकि उनका गांव टोल छूट वाले गांवों की सूची में शामिल है। इसके बावजूद टोल कर्मचारियों ने उनका मोबाइल फोन और आईडी कार्ड जब्त कर लिया। विरोध करने पर कपिल और उनके भाई की पिटाई की गई और कपिल के कपड़े भी फाड़ दिए गए। पूरी घटना टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घायल जवान और उसके चचेरे भाई ने पुलिस और ग्रामीणों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि बाकी की तलाश जारी है। एसपी (ग्रामीण) राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
meerut case | Meerut-Karnal Highway toll plaza

Meerut-Karnal Highway toll plaza meerut case
Advertisment
Advertisment