/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/24/SMjmo5azhkn98ktOOEln.jpg)
बिहार, वाईबीएन नेटवर्क।
बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह पर बुधवार, 22 जनवरी को जानलेवा हमला और 50 -60 राउंड फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अनंत सिंह और सोनू-मोनू गिरोह के बीच हुई गोलीबारी की घटना में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक 24 जनवरी की सुबह सोनू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया, उसके बाद अनंत सिंह के समर्थक रौशन को भी गिरफ्तार किया गया। पटना ग्रामीण एसपी ने की दो लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
इसे भी पढ़ें- Anant Singh पर हमले के बाद गरमाया माहौल, दोनों पक्षों के बीच आरोप -प्रत्यारोप का दौर जारी
एक बार फिर हुई फायरिंग
बता दें 22 जनवरी को लगभग 50 -60 राउंड फायरिंग हुई थी। जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल था। लेकिन 24 जनवरी को एक बार फिर फायरिंग की घटना हुई। बता दें बिहार के मोकामा में लगातार दूसरे दिन फायरिंग की घटना हुई, जिसमें सोनू-मोनू के मुंशी रहे मुकेश के घर पर हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि मुकेश पर पैसा गबन का आरोप है। इसी के चलते सोनू-मोनू गैंग और पूर्व विधायक अनंत सिंह आमने-सामने आ गए हैं। हालांकि पुलिस ने दूसरे दिन फायरिंग की घटना की पुष्टि अभी तक नहीं की है।
इसे भी पढ़ें- Attack on Anant Singh : जानिए कौन है बाहुबली नेता अनंत सिंह, जिनपर हुआ जानलेवा हमला, 70 राउंड चली गोलियां
सोनू ने दी थी अनंत सिंह को खुली चुनौती
सोनू सिंह ने अनंत सिंह को खुली चुनौती दी थी और कहा था कि 68 साल के अनंत सिंह 34 साल के सोनू से कैसे आगे निकल सकते हैं। सोनू सिंह ने अनंत सिंह को शस्त्र और शास्त्र की परिभाषा समझा देने की बात कही थी। सोनू ने आरोप लगाया है कि मुकेश सिंह (जिसके घर में ताला लगाया गया) उसके ईंट भट्ठे का मुंशी है। कारोबार की राशि दबाए हुए है। हालांकि उसने मुकेश के घर में ताला लगाने की बात से इनकार किया है और कहा है कि टीटू मुकेश सिंह, टीटू धमाका और माणिक्य के बहकावे में आकर पूर्व विधायक ने उसके घर पर गोली चलवा दी।
इसे भी पढ़ें- Uttarakhand में Earthquake से कांपी धरती, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट!