/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/23/tvEMS5AalfYAb3tkl1Mn.jpg)
बिहार, वाईबीएन नेटवर्क।
बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह पर बुधवार, 22 जनवरी को जानलेवा हमला हुआ। खबर ये भी है कि अनंत सिंह पर 50 -60 राउंड फायरिंग की गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। गौरतलब है कि अनंत सिंह सुरक्षित हैं और उनके कोई चोट नहीं आई। बता दें ये घटना बिहार के मोकामा प्रखंड के नौरंगा जलालपुर गांव में हुई। जानकारी के मुताबिक कुख्यात अपराधी सोनू-मोनू गैंग के द्वारा ये हमला किया गया। इस घटना के बाद बाढ़ डीएसपी कैंप कर रहे हैं, इसके साथ ही नौरंगा गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। वहीं,घटना को अंजाम देने के बाद सोनू-मोनू गैंग के सभी सदस्य मौके से फरार है।
इसे भी पढ़ें-Truth Or Dare: जीतन राम मांझी क्या देंगे केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा! जानिए इस पर क्या कहा...
कौन हैं बाहुबली नेता अनंत सिंह
बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह मोकामा क्षेत्र के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता हैं। इन्हें इनके इलाके के लोग छोटे सरकार के नाम से बुलाते हैं। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) पार्टी के पूर्व सदस्य , वे 2020 में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) में शामिल हो गए। उनके 2020 के चुनावी हलफनामे के अनुसार, उन पर 7 हत्याओं , 11 हत्या के प्रयास और अपहरण के 4 मामलों सहित 38 आपराधिक आरोप हैं। बता दें अनंत सिंह का जन्म बिहार के बाढ़ सीडी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले नदावन गांव में चंद्रदीप सिंह के घर हुआ था।
इसे भी पढ़ें-कैसे हुई थी क्रिकेटर Rinku Singh और सांसद Priya Saroj की मुलाकात, शादी को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट
कौन हैं कुख्यात सोनू-मोनू गैंग
बता दें इस गैंग को चलाने वाले ये दो लड़के सोनू-मोनू दोनों भाई है, ये जलालपुर गांव के ही निवासी हैं। अनंत सिंह और सोनू- मोनू शुरुआत से ही एक दूसरे विरोधी रहे हैं। सोनू-मोनू ने लगभग 15 साल पहले ट्रेन में लूटपाट के बाद अपराध की दुनिया में कदम रखा। सोनू और मोनू यूपी के बाहुबली रहे मुख्तार अंसारी की टीम का एक अहम हिस्सा भी रहे है। गौरतलब है कि साल 2017 में सोनू-मोनू गैंग के कुख्यात मोनू सिंह ने अनंत सिंह की हत्या के लिए 50 लाख रुपये की सुपारी ली थी।
इसे भी पढ़ें- Delhi Election: 'भाजपा नेता पैसे बांट रहे', AAP नेता संजय सिंह के आरोप से गरमाई सियासत