/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/23/OVoQg0vbiEM2xN0fJ0fN.jpg)
बिहार, वाईबीएन नेटवर्क।
बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह पर बुधवार, 22 जनवरी को हुए जानलेवा हमला को लेकर अब माहौल काफी गरमाया हुआ है। बाहुबली अनंत सिंह और स्थानीय नेता सोनू सिंह दोनों एक दूसरे को खुलकर ललकारते नजर आ रहे हैं। बता दें अनंत सिंह पर 50 -60 राउंड फायरिंग की गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। इस घटना में ईंट-भट्टा संचालक सोनू-मोनू के पिता ने थाने में आवेदन दिया। तीन FIR दर्ज किए गए हैं।
#WATCH | Patna, Bihar: On firing incident on himself Former MLA Anant Kumar Singh says, "... Two people fired and one of my people got injured in the neck... Sonu-Monu are kidnappers and thieves... They loot people's fields... They are thieves and their father is a dacoit... He… pic.twitter.com/XNwcRLNlY2
— ANI (@ANI) January 23, 2025
इसे भी पढ़ें- Attack on Anant Singh : जानिए कौन है बाहुबली नेता अनंत सिंह, जिनपर हुआ जानलेवा हमला, 70 राउंड चली गोलियां
दोनों पक्षों के बीच आरोप -प्रत्यारोप जारी
सोनू सिंह का आरोप है कि अनंत सिंह के समर्थकों ने उनके घर पर अंधाधुंध फायरिंग की। हमले के आरोपी ने कहा कि अनंत सिंह और उनके लोगों ने हमारे घर पर हमला किया। अनंत सिंह हमें पचा नहीं पा रहे हैं।अनंत सिंह से हमारा क्या मुकाबला है? वो विधायक रहे हैं। हमने कोई गोली नहीं चलाई। अनंत सिंह राजनीतिक रंजिश पाले हुए हैं। ऐसे लोगों की जगह जेल है।
"आइए ना बिहार में, ठोक देंगे कपाड़ में!"
— Prabhakar Kumar (@prabhakarjourno) January 23, 2025
पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थक और उनके विरोधी पार्टी के लोग एक मकान पर कब्जा करने के विवाद में आमने-सामने आ गए।
घटनास्थल पर दोनों गुटों के बीच लगभग 70 राउंड गोलीबारी हुई#Bihar#AnantSinghpic.twitter.com/9ZwXY6vcuV
इसे भी पढ़ें- Saif Ali Khan पर हमला करने वाला निकला बांग्लादेशी: मिले सबूतों की पुलिस विभाग द्वारा जांच जारी
पूर्व विधायक अनंत सिंह का बयान
पूर्व विधायक अनंत सिंह ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने पुलिस को कोई आवेदन अपनी ओर से नहीं दिया है। वो मौत से नहीं डरते हैं। अनंत सिंह ने एक हिंदी न्यूज चैनल पर इंटरव्यू में बताया कि मेरे पास जनता आयी जिससे मारपीट हुई थी और तीन लोगों के दांत पिलास से उखाड़ दिए गए थे। हम समझाने गए थे। गांव में पहुंचे और समझाने के लिए बुलाए तो गोली चला दिया। बचाव में इधर से भी फायरिंग हुई ताकि उसको बचाया जा सके। अनंत सिंह ने कहा कि वो चोर और किडनैपर है। चोर के हम विरोधी हैं। हमने कोई शिकायत पुलिस के पास नहीं दी है। जिसे गोली लगी है वो गया होगा। अनंत सिंह ने कहा-‘ FIR दर्ज हुआ है तो ठीक है। हम ना जेल जाने से डरते हैं ना मरने से डरते हैं। जनता को कोई तंग करेगा तो हम अभी तुरंत फिर पहुंच जाएंगे।
इसे भी पढ़ें- Chhota Rajan गैंग का कुख्यात गैंगस्टर DK राव गिरफ्तार, जबरन वसूली का आरोप
बिहार के इस इलाके में हुई घटना
बता दें ये घटना बिहार के मोकामा प्रखंड के नौरंगा जलालपुर गांव में हुई। जानकारी के मुताबिक कुख्यात अपराधी सोनू-मोनू गैंग के द्वारा ये हमला किया गया। इस घटना के बाद बाढ़ डीएसपी कैंप कर रहे हैं, इसके साथ ही नौरंगा गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। वहीं,घटना को अंजाम देने के बाद सोनू-मोनू गैंग के सभी सदस्य मौके से फरार है।