/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/07/befunky-collage-66-2025-08-07-22-20-41.jpg)
मथुरा, वाईबीएन डेस्क: विवादों में घिरे कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने अपने हालिया बयान पर सफाई देते हुए कहा है कि उनके शब्दों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका संदेश केवल लड़कियों के लिए नहीं, बल्कि लड़के और लड़कियों दोनों के लिए था।
मेरा उद्देश्य किसी विशेष वर्ग को निशाना बनाना नहीं
अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि मैंने यह बात दोनों के लिए कही थी लड़की हो या लड़का, दोनों को चरित्रवान होना चाहिए। मेरा उद्देश्य किसी विशेष वर्ग को निशाना बनाना नहीं था। हाल ही में उनका एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे लेकर काफी आलोचना और विवाद खड़ा हो गया। कई सामाजिक संगठनों और नेटिजन्स ने उनके बयान को लड़कियों के प्रति पक्षपाती और संकीर्ण सोच वाला बताया था।
सदाचार और नैतिकता की बात कही
अब अनिरुद्धाचार्य ने अपने बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह सदाचार और नैतिकता की बात कर रहे थे, न कि किसी को नीचा दिखाने की। उन्होंने लोगों से संदर्भ को समझने की अपील की और कहा कि "आज के समय में मीडिया और सोशल मीडिया पर कई बार संदर्भ से हटकर चीजें वायरल कर दी जाती हैं जिससे गलतफहमियां होती हैं।