Advertisment

Farmers Protest: किसानों से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील,  22 फरवरी को होगी अगली बैठक

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने हुई बैठक के बाद कहा, "बैठक हो गई है और यह सकारात्मक रूप से समाप्त हुई है। सरकार ने 22 फरवरी को हमारे लिए एक और बैठक निर्धारित की है। उस बैठक में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ दो अन्य मंत्री भी भाग लेंगे।"

author-image
Jyoti Yadav
किसानों का हड़ताल
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

चंडीगढ़, वाईबीएन नेटवर्क 

Advertisment

न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी सहित अन्य कई मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के साथ केंद्र सरकार के एक प्रतिनिधि ने चंडीगढ़ में शुक्रवार,14 फरवरी को बैठक की। बताया जा रहा है कि बैठक सकारात्मक रही और इसमें किसानों की सभी मांगों पर ध्यान दिया गया है। अब केंद्र और किसानों की अगली बैठक 22 फरवरी को होगी जिसमें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद होंगे। 

इसे भी पढ़ें-kisan protest: 4 दौर की बातचीत में बनी बात, 5वें दिन खत्म किया किसानों ने धरना

 22 फरवरी फिर होगी बैठक

Advertisment

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने हुई बैठक के बाद कहा, "बैठक हो गई है और यह सकारात्मक रूप से समाप्त हुई है। सरकार ने 22 फरवरी को हमारे लिए एक और बैठक निर्धारित की है। उस बैठक में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ दो अन्य मंत्री भी भाग लेंगे।"

इसे भी पढ़ें-Kisan Samman Nidhi: 24 फरवरी को PM Modi भागलपुर में करेंगे योजना की किस्त जारी

चंडीगढ़ में संयुक्त किसान मोर्चा बैठक 

Advertisment

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने मीडिया को बताया कि चंडीगढ़ में संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई है। जिसमें किसान प्रतिनिधियों के साथ अच्छी बातचीत हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने किसानों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण निर्णयों पर प्रकाश डाला और बातचीत के लिए सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। अगली महत्वपूर्ण बैठक 22 फरवरी को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में होगी। हम किसानों की चिंताओं को पूरी ईमानदारी और दृढ़ संकल्प के साथ दूर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

भूख हड़ताल समाप्त करने का आग्रह 

प्रल्हाद जोशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, "आज की महत्वपूर्ण चर्चा में मैंने जगजीत सिंह डल्लेवाल से आग्रह किया कि वह अपनी भूख हड़ताल समाप्त करें, क्योंकि बातचीत सकारात्मक रूप से शुरू हो गई है। मैंने व्यक्तिगत रूप से उनसे इस अनुरोध पर विचार करने की अपील की, क्योंकि हमारे किसानों के कल्याण के लिए सार्थक और स्थायी समाधान की दिशा में बातचीत रचनात्मक रूप से जारी है।"उल्लेखनीय है कि इससे पहले अपनी मांगों को लेकर किसान दिल्ली कूच करना चाहते थे। लेकिन किसानों को दिल्ली जाने से रोक दिया गया।

Advertisment
Advertisment