Advertisment

BJP की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में Lalu Yadav के खिलाफ लाया जाएगा निंदा प्रस्ताव

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर पटना के ज्ञान भवन में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इस बैठक में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे ।

author-image
Jyoti Yadav
rajnath singh
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क | बिहार के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आज, 2 जुलाई को पटना के ज्ञान भवन में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होने जा रही है। बैठक में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को चुनावी दिशा-निर्देश देंगे। बता दें, यह बैठक सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी। इस बैठक में BJP के सभी सांसद, विधायक, विधान पार्षद, प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति के सदस्य और सभी जिलों से आए पार्टी नेता हिस्सा लेंगे। 

Advertisment

राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया जाएगा

इस बैठक को लेकर बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, "आज भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक है और प्रमुख कार्यकर्ताओं को इसमें आमंत्रित किया गया है। हम इसमें राजनीतिक प्रस्ताव लेंगे। भारत सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों और बिहार में NDA सरकार की उपलब्धियों को लेकर राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया जाएगा।

Advertisment

निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा

बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने ये भी कहा कि लालू यादव ने जो संविधान के निर्माता बीआर अंबेडकर का अपमान किया है, उसपर भी एक निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा और इसके साथ एक विजय संकल्प प्रस्ताव लाया जाएगा कि आगामी 2025 के चुनाव को जीतने के लिए यह प्रस्ताव होगा।" 

 bihar election 2025 

bihar election 2025
Advertisment
Advertisment