Advertisment

Chhattisgarh Naxal Encounter : मुठभेड़ में मारा गया एक करोड़ का इनामी नक्सली, जानिए कौन है जयराम उर्फ चलपति

एक करोड़ का इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपति नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी का सदस्य था। जयराम उर्फ चलपति को देश के सबसे खतरनाक नक्सली कमांडरों में गिना जाता था। चलपति अब तक कई बड़े हमलों में शामिल रहा है।

author-image
Jyoti Yadav
जयराम उर्फ चलपति

रायपुर, वाईबीएन नेटवर्क। 

Advertisment

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन में महिला समेत कुल 16 से ज़्यादा नक्सली मारे गए हैं। इसे जवानों की बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है। बता दें इस मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपति भी मारा गया है। बता दें जवानों ने मौके से कई हथियार भी बरामद किए है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि एक करोड़ का इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपति आखिर है कौन ? 

इसे भी पढ़ें- Bird Flu: राजस्थान में बर्ड फ्लू से 33 कुरजां पक्षियों की मौत, भोपाल से आई जांच रिपोर्ट में खुलासा

कौन है जयराम उर्फ चलपति

Advertisment

एक करोड़ का इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपति नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी का सदस्य था। जयराम उर्फ चलपति को  देश के सबसे खतरनाक नक्सली कमांडरों में गिना जाता था। चलपति अब तक कई बड़े हमलों में शामिल रहा है, साथ ही मास्टरमांइड भी रहा है। इनामी नक्सली का असली नाम जयराम रेड्डी था। उसे संगठन में रामचंद्र रेड्डी अप्पाराव या रामू के नाम से भी जाना जाता था।आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के माटेमपल्ली गांव के रहने वाले रेड्डी ने केवल 10वीं तक पढ़ाई की, लेकिन सेंट्रल कमेटी का मेंबर बना। चलपति आमतौर पर बस्तर के अबूझमाड़ के जंगलों में सक्रिय था, लेकिन जवानों के लगातार नक्सल विरोधी अभियानों की वजह से चलपति ने अपना ठिकाना बदल लिया था। 

इसे भी पढ़ें- Mulayam Singh Yadav की मूर्ति को लेकर संत ने ऐसा क्या कहा कि मच गया हंगामा?

क्यों था एक करोड़ का इनामी नक्सली 

Advertisment

बता दें 60 साल का चलपति हर वक्त AK-47 और SLR जैसी आधुनिक हथियारों से लैस रहता था। उसकी सुरक्षा में 8 से 10 गार्ड हमेशा तैनात रहते थे। राजनीतिक कुशलता और नेतृत्व क्षमता के साथ ही खूंखार भी था। वह जवानों के लिए एक बड़ा खतरा माना जाता था। इसलिए उस पर 1 करोड़ रुपए का भारी भरकम इनाम रखा गया था।

इसे भी पढ़ें- LG की Delhi CP को चिट्ठी, कहा राजधानी में अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ चलाएं अभियान

पुलिस के साथ मुठभेड़

Advertisment

सोमवार, 20 जनवरी की देर रात छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें 16 से अधिक नक्सली मारे गए। नक्सलियों के खिलाफ इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। छत्तीसगढ़ पुलिस के मुताबिक, ये मुठभेड़ छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर गरियाबंद इलाके में हुई।

Advertisment
Advertisment