Advertisment

दिल्ली में का बा: Neha Singh Rathore का Arvind Kejriwal पर हमला, गाने के जरिए पूछा सवाल, Video Viral

बता दें दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर हर तरफ माहौल गरमाया हुआ है। एक तरफ जहां पार्टियां अपनी उपलब्धियां गिना रही है। वहीं दूसरी तरफ आलोचक भी निशाना साधने से पीछे नहीं हट रहे हैं। नेहा सिंह राठौड़ अक्सर चुनाव के समय अपने गीत

author-image
Jyoti Yadav
Neha Singh Rathore
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

यूपी में काबा गाने से सुर्खियों बटोरने के बाद फेमस गायिका नेहा सिंह राठौड़ ने अब अपना एक नया गाना रिलीज कर दिया है। इस गाने का नाम है, दिल्ली में काबा। इस गाने का जरिए नेहा ने दिल्ली में केजरीवाल की सरकार में जमकर हमला बोला है और कई सवाल भी पूछे हैं। बता दें इस गाने में नेहा ने दिल्ली के कई अहम मुद्दों को भी उजागर किया है।  

इसे भी पढ़ें- 'आप पर लोग चप्पल बरसाएंगे', Asaduddin Owaisi ने Arvind Kejriwal पर बोला तीखा हमला

दिल्ली विधानसभा चुनाव पर गरमाया माहौल 

बता दें दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर हर तरफ माहौल गरमाया हुआ है। एक तरफ जहां पार्टियां अपनी उपलब्धियां गिना रही है। वहीं दूसरी तरफ आलोचक भी निशाना साधने से पीछे नहीं हट रहे हैं। नेहा सिंह राठौड़ अक्सर चुनाव के समय अपने गीत के जरिए लोगों के सामने सरकार की कमियों को दर्शाती है। यूपी चुनाव हो, बिहार हो या फिर अब दिल्ली, नेहा हर सरकार को चुनावी माहौल में घेरती नजर आती है। 

इसे भी पढ़ें- आम आदमी पार्टी क्यों नहीं छोड़ रही हैं Swati Maliwal? खुद बताई वजह

Advertisment

गाने में इन मुद्दों को किया उजागर

नेहा ने अपने इस गाने को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा किया है। इस गाने में सरकार के मुद्दें को उजागर करते हुए घेरती नजर आ रही हैं। इस व्यंग्य गीत में उन्होंने कहा कि 2014 से 2024 आ गया, लेकिन लोकपाल बिल अभी तक नहीं आया। साथ ही उन्होंने गाने में शीशमहल का भी जिक्र करते हुए कहा है कि शीशमहल में करोड़ों के पर्दे और लाखों की टॉयलेट सीट है। पहले वह आम आदमी बनकर रहते थे, लेकिन अब एलीट बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने यमुना की गंदगी का भी जिक्र किया और कहा कि सभी गंदे नाले की कचरा यमुना में जाता है।

इसे भी पढ़ें- Delhi Election 2025: क्या दिल्ली चुनाव से दूरी बना रहे हैं Rahul Gandhi, कांग्रेस को किस बात का डर?

Advertisment
Advertisment
Advertisment