Advertisment

Delhi Election 2025: क्या दिल्ली चुनाव से दूरी बना रहे हैं Rahul Gandhi, कांग्रेस को किस बात का डर?

Rahul Gandhi News: दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी सियासी दल जोर-शोर से प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। कांग्रेस लीडर राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव के बीच एक भी चुनावी रैली में हिस्सा नहीं लिया है। इसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। 

author-image
Pratiksha Parashar
rahul gandhi rally cancels due to ill health,
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

Rahul Gandhi News: दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी सियासी दल जोर-शोर से प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया है और लगातार चुनावी रैलियां की जा रही हैं। वहीं आम आदमी पार्टी भी चुनावी कैंपेन कर रही है। इसके उलट कांग्रेस का जोश ढीला पड़ता हुआ नजर आ रहा है। कांग्रेस लीडर राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव के बीच एक भी चुनावी रैली में हिस्सा नहीं लिया है, वे दिल्ली चुनाव से दूरी बनाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। 

राहुल गांधी ने कैंसिल की चुनावी रैली

दिल्ली के मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को राहुल गांधी की चुनावी रैली आयोजित की गई थी, लेकिन राहुल इस रैली में शामिल होने नहीं पहुंचे। दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि राहुल गांधी की तबियत खराब होने की वजह से वह रैली में नहीं जा पाएंगे। इससे पहले बुधवार को सदर बाजार में भी राहुल गांधी चुनावी रैली में शामिल नहीं हुए थे। उनकी तबियत खराब होने की खबरें लगातार सामने आ रही है, जिसकी वजह से उनकी चुनावी सभा कैंसिल कर दी गई थी। 

Advertisment

ये भी पढ़ें: आम आदमी पार्टी क्यों नहीं छोड़ रही हैं Swati Maliwal? खुद बताई वजह

दिल्ली के चुनावी दंगल से क्यों बच रहे राहुल गांधी? 

राहुल गांधी के चुनावी रैलियों में शामिल न होने के पीछे कांग्रेस पार्टी ने तबियत खराब होने का हवाला दिया है। हालांकि, सियासी हलकों में ये चर्चा का विषय बन गया है कि राहुल गांधी दिल्ली के चुनावी दंगल से बचने की कोशिश कर रहे हैं। अब इसके पीछे क्या कारण हैं, आइए जानते हैं।

Advertisment

कमजोर स्थिति देखते हुए दिल्ली के दंगल से दूर हुए राहुल?

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दिल्ली में भाजपा और आम आदमी पार्टी की स्थिति काफी मजबूत नजर आ रही है, यही वजह है कि कांग्रेस चुनावी लड़ाई में खुद को पीछे देख रही है। ऐसे में कांग्रेस को अपनी कमजोर स्थिति का एहसास हो गया है। अब चर्चा है कि दिल्ली में कमजोर स्थिति को भांपते हुए राहुल गांधी ने चुनावी दंगल से अपने पैर पीछे खींच लिए हैं। 

ये भी पढ़ें: Anant Singh पर हमले के बाद गरमाया माहौल, दोनों पक्षों के बीच आरोप -प्रत्यारोप का दौर जारी

Advertisment

हार का ठीकरा नहीं लेना चाहते राहुल गांधी?

पिछले एक साल के दौरान कई राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए। कुछ राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन काफी खराब रहा। जिन राज्यों में पार्टी को जीत की उम्मीद थी, वहां भी हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस की कमान भलें ही मल्लिकार्जुन खड़गे के हाथों में है, लेकिन राहुल गांधी बड़ा चेहरा हैं। ऐसे में पार्टी की हार या जीत का जिम्मेदार राहुल गांधी को ही ठहराया जाता है। कई बार उन्हें पार्टी के लिए 'पनौती' तक की संज्ञा दी जाती है। चर्चा है कि राहुल गांधी अब एक और हार का ठीकरा अपने सिर के ऊपर नहीं लेना चाहते हैं और यही वजह है कि वे दिल्ली में चुनावी प्रचार करने से बच रहे हैं। 

आम आदमी पार्टी को माइलेज देना चाहती है कांग्रेस?

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव खुलकर आम आदमी पार्टी का समर्थन कर रहे हैं। अब राहुल गांधी के चुनावी रैली न करने के बाद ये सवाल उठ रहे हैं कि कहीं कांग्रेस और इंडिया में शामिल अन्य दल पीछे की तरफ से आम आदमी पार्टी का साथ तो नहीं दे रगे गैं? चर्चा है कि कांग्रेस आम आदमी पार्टी को माइलेज देना चाहती है और यही वजह है कि राहुल गांधी समेत कांग्रेस के बड़े नेताओं ने दिल्ली में चुनाव प्रचार नहीं किया है। 

ये भी पढ़ें: BREAKING: दिल्ली में CM Yogi की पहली चुनावी सभा, अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना

दिल्ली चुनाव 2025
Advertisment
Advertisment