Advertisment

Delhi में 9 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, बंद सूटकेस में मिली लाश

दिल्ली के नेहरू विहार इलाके से रेप की घटना सामने आई है। 9- वर्षीय नाबालिग बच्ची से रेप की घटना ने लोगों के दिल दहला दिए हैं। जानकारी के मिताबिक बच्ची की लाश एक सूटकेस में मिली।

author-image
Jyoti Yadav
KERAL MADARASA RAPE CASE

KERAL MADARASA RAPE CASE

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क | उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नेहरू विहार इलाके में शनिवार, 7 जून को एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने प्राथमिक चिकित्सकीय जांच के आधार पर यौन उत्पीड़न की आशंका जताई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, " दयालपुर पुलिस थाने में रात आठ बजकर 41 मिनट पर पीसीआर कॉल आई जिसके बाद नेहरू विहार की गली नंबर दो में एक टीम भेजी गई।

यौन उत्पीड़न की आशंका

टीम ने पाया कि लड़की के पिता उसे पहले ही जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जा चुके हैं। अस्पताल में लड़की को मृत घोषित कर दिया गया।" अधिकारी ने बताया, “चिकित्सकों ने उसके चेहरे पर चोट के निशान पाए और यौन उत्पीड़न की आशंका जताई।” पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा छह के तहत मामला दर्ज किया है। 

बंद मकान में सूटकेस मिला

बता दें, अधिकारी ने बताया, “सबूत जुटाने और आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। जानकारी ये भी है कि बंद मकान में सूटकेस मिला। लोगों ने जब इसको खोला तो बच्ची की लाश थी। जिस लड़के पर वारदात का शक है, वो फरार है। दिल्ली पुलिस की कई टीमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों में दबिश दे रही हैं।

delhi | rape case

delhi rape case
Advertisment
Advertisment