/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/17/bmw-crass-case-2025-09-17-06-45-13.jpg)
file photo
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। बीएमडब्लू एक्सीडेंट केस में रोज-रोज नए खुलासे हो रहे हैं। ताजा जानकारी के अनुसार वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी को बीएमडब्ल्यू कार से टक्कर मारने के आरोप में गिरफ्तार महिला के पति ने पुलिस को बताया कि उसने अपने ससुर को फोन करके बताया था कि उसकी पत्नी घायलों को अस्पताल लेकर आई है। इस हादसे में अधिकारी की मौत हो गई थी, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं थी। दोनों बाइक से बंगला साहिब गुरुद्वारे में शीश नवाने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे
बंगला साहिब गुरुद्वारे से घर लौट रहे थे
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। आर्थिक मामलों के विभाग में उप सचिव नवजोत सिंह (52) को मोटरसाइकिल से जाते समय रविवार दोपहर एक बीएमडब्ल्यू कार ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। वह अपनी पत्नी संदीप कौर के साथ बंगला साहिब गुरुद्वारे से लौट रहे थे। इस हादसे में सिंह की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घायल महिला नजदीक अस्पताल ले जाने की विनती करती रही
समाचार एजेंसी पीटीआई के एक एक्स पोस्ट के अनुसार, पुलिस को दिए अपने बयान में, संदीप कौर ने कहा कि उन्होंने महिला गगनप्रीत कौर और उसके पति परीक्षित से बार-बार विनती की थी कि वे उन्हें (नवजोत सिंह को) नजदीकी अस्पताल ले जाएं, क्योंकि उनके पति बेहोश थे और उन्हें तुरंत इलाज की जरूरत थी। हालांकि, वे उसे दुर्घटनास्थल से 19 किलोमीटर से भी अधिक दूर स्थित न्यूलाइफ अस्पताल ले गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस परीक्षित को पूछताछ के लिए लेकर आई, जिसमें उसने बताया कि उसे नहीं पता कि दुर्घटना कैसे हुई।
सूत्रों ने बताया, "अपने बयान में उसने कहा है कि उसे नहीं पता कि दुर्घटना कैसे हुई। उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने उसे बताया था कि वह उन्हें वैन में न्यूलाइफ अस्पताल ले जा रही है, जबकि उसने (परीक्षित ने) अपने ससुर को फोन करके बताया था कि गंगनप्रीत उन्हें वहां ला रही है।" : BMW accident case | Accident Case Updates | accident | accident incident | Accident news