/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/05/wGEZPEWJm4T5cdtASowa.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क |दिल्लीके तैमूर नगर में अवैध निर्माण को हटाने के लिए नगर निगम के अधिकारियों ने तोड़फोड़ अभियान चलाया। मौके पर दिल्ली पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। बता दें, दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद आज 5 मई को अवैध निर्माणों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। दिल्ली में सोमवार को विकास प्राधिकरण और निगम का बुलडोजर ये कार्रवाई कर रहा है।
VIDEO | Civic authorities conduct a demolition drive in Delhi's Taimur Nagar to remove unauthorised constructions. Paramilitary forces along with Delhi Police was deployed on site.#DelhiNews
— Press Trust of India (@PTI_News) May 5, 2025
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/pdFQ1P356H
100 से अधिक अवैध निर्माणों पर कार्रवाई
दक्षिण -पूर्वी दिल्ली तैमूर नगर नाले के जीर्णोद्वार में बाधा बन रहे 100 से ज्यादा अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जा रहा है। इस कार्रवाई के पिछे की वजह बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से निपटना है। हाईकोर्ट ने अवैध निर्माण के खिलाफ कड़ा रूख अपनाते हुए दिल्ली विकास प्राधिकरण को निर्देश दिया था कि तैमूर नगर नाले के ऊपर बने अवैध ढ़ाचे को गिराया जाए। जिसके बाद डीडीए के वकील ने जानकारी दी कि संयुक्त निरीक्षण में 100 से अधिक अवैध निर्माणों की पहचान की गई है। जिनपर कार्रवाई जरूरी है।
#WATCH दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने दिल्ली के तैमूर नगर इलाके में अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। pic.twitter.com/TNwYpcsTPT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 5, 2025
दिल्ली हाई कोर्ट का एक्शन
दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान स्पष्ट कहा गया कि किसी भी प्रकार की ढिलाई मामले में बर्दास्त नहीं की जाएगी। जस्टिस प्रतिभा एम.सिंह और जस्टिस मनीत पीएस अरोड़ा की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान तीखे सवाल किए। अदालत ने पूछा था कि इतनी बड़ी इमारत बिना किसी के नजर में आए कैसे बन गई। साथ ही कोर्ट ने मामले में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ भी एक्शन लेने की बात कही। कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा कि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
Bulldozer Action | Bulldozer News | Bulldozer Justice