Advertisment

Mustafabad हादसे के बाद जागी सरकार, CM बोलीं- "बिल्डर जिम्मेदार"

पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद क्षेत्र में छह मंजिला इमारत भराभरारर गिर गई है। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

author-image
Jyoti Yadav
cm rekha gupta
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क | 

पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद (Mustafabad) क्षेत्र में छह मंजिला इमारत भराभरारर गिर गई है। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। मौके पर दिल्ली पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें पहुंच गई हैं। बचाव का कार्य जारी है। इस हादसे में मलबे से एक व्यक्ति को निकाला गया है और उसे अस्पताल भेजा गया है। NDRF और अन्य एजेंसियां ​​मुस्तफाबाद इलाके में खोज और बचाव अभियान चला रही हैं। 

सभी पर कार्रवाई होनी चाहिए

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "सारे नियमों को ताक पर रखकर ऐसे मकानों का निर्माण हो रहा है। जो भी अधिकारी इसमें दोषी हैं उनको सजा मिलनी चाहिए। जिस बिल्डर ने इसे बनाया है उसे भी सजा मिलनी चाहिए। पूरे शहर में जो भी ऐसे मकान हैं उनको नोटिस मिलना चाहिए। सभी पर कार्रवाई होनी चाहिए।"

लापरवाही के लिए बिल्डर जिम्मेदार 

Advertisment

दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, "घटना बहुत दुखद है। रात को मकान गिरा है। टीमें राहत कार्य में लगी हैं। 4 शव निकाले जा चुके हैं और 15 लोगों को बचाया जा चुका है। अभी आशंका जताई जा रही है कि मलबे के नीचे और 10 लोग हो सकते हैं। ये एक लापरवाही है। इसके लिए बिल्डर जिम्मेदार है। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। पूरी दिल्ली में जहां भी अवैध निर्माण है उन पर कार्रवाई की जाएगी।"

लोगों को सावधान रहना चाहिए

घटना को लेकर भाजपा के बड़े नेताओं की प्रतिक्रया सामने आ रही है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "घटना बहुत दुखद है। बचाव कार्य जारी है। बहुत ही चिंताजनक स्थिति में लोग उसके अंदर दबे हैं। हम सबसे पहले लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं... ये घटना चेतावनी भी है। मुझे जानकारी मिली है कि बहुत ही पतली दीवार पर 4 मंजिला इमारत बन गई थी। लोगों को सावधान रहना चाहिए।

Advertisment

manoj tiwari kapil mishra CM Rekha Gupta
Advertisment
Advertisment