Advertisment

Delhi: 24 घंटे में बंद होंगे अवैध ढाबे, मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिए आदेश, ‌जानिये और क्या- क्या होगा बंद

दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है कि प्रशासन को अगले 24 घंटे में अवैध ढाबे बंद कराने के आदेश दिए गए हैं। मीट की अवैध दुकानें और अवैध पार्किंग भी बंद होगी।

author-image
Dhiraj Dhillon
मनजिंदर सिंह सिरसा

Photograph: (Google)

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।दिल्ली की भाजपा सरकार दिल्ली को व्यवस्थित करने के लगी है। अवैध रूप से संचालित गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार नित नए फैसले ले रही है। अवैध रूप से सड़क किनारे मांस- मछली बेचने वालों पर नकेल कसने के साथ ही अवैध ढाबों के खिलाफ भी अभियान शुरू होगा। शुक्रवार को राजौरी गार्डन इलाके के दौरे पर पहुंचे दिल्ली सरकार के मंत्री Manjinder Singh Sirsa  ने यह बातें कहीं। उन्होंने बताया कि प्रशासन को अवैध रूप से संचालित हो रहे ढाबों को बंद कराने के आदेश दिए गए हैं, प्रशासन जल्द ही एक अभियान चलाएगा और अवैध ढाबों को बंद कराएगा।

24 घंटे में होगा आदेश पर अमल

दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है कि प्रशासन को अगले 24 घंटे में अवैध ढाबे बंद कराने के ल‌िए आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोई भी अवैध ढाबा नहीं चलेगा। अवैध रूप से चल रही मांस- मछली की दुकानें भी बंद होंगी। उन्होंने कहा कि रिहायशी इलाकों में अवैध रूप से मीट की दुकानों का संचालन होने से लोगों को मकान बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। रिहायशी इला‌‌‌कों में कोई भी मांस की दुकान नहीं चलेगी, सभी को कानून का पालन करना होगा। इसके अलावा किसी भी मांस की दुकान या ढाबे के लिए एफडीए (खाद्य एवं औषधि प्रशासन) से लाइसेंस लेना जरूरी है, जो लाइसेंस नहीं दिखा पाएगा, उसके तत्काल अपनी दुकान या ढाबा बंद करना होगा।

अवैध पार्किंग पर भी कसेगा शिकंजा

दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है कि अवैध पार्किंग के खिलाफ भी प्रशासन जल्द ही अभियान चलाएगा। कहीं भी अवैध रूप से पार्किंग की अनुमति नहीं दी जाएगी। दरअसल अवैध पार्किंग से वाहनों की आवाजाही में परेशानी होती है। घने इलाकों में भी लोग सड़क किनारे वाहन खड़े कर देते हैं, ऐसे स्थानों पर कोई अप्रिय घटना होने पर रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम देने में परेशानी होती है। सड़कें केवल आवाजाही के लिए हैं, और उसी प्रयोग में लाई जानी चाहिएं।

Advertisment
delhi manjinder singh sirsa
Advertisment
Advertisment