Advertisment

द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन UER-II का उद्घाटन, PM Modi ने दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं द्वारका एक्सप्रेसवे (दिल्ली सेक्शन) और अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (UER-II) का उद्घाटन किया।

author-image
Suraj Kumar
PM modi dwarika express way
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्‍ली, वाईबीएन डेस्‍क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली सेक्शन और अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (UER-II) का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ट्रैफिक की भीड़भाड़ कम होने और संपर्क में उल्लेखनीय सुधार की उम्मीद की जा रही है। इस ऐतिहासिक अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहे।

NCR के लोगों की सुविधा बढ़ेगी- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "अगस्त का ये महीना आजादी के रंग में क्रांति के रंग में रंगा होता है। आजादी के इसी महोत्सव के बीच आज देश की राजधानी दिल्ली, देश में हो रही विकास क्रांति की साक्षी बन रही है। थोड़ी देर पहले दिल्ली को द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन एक्सटेंशन रोड की कनेक्टिविटी मिली है। इससे पूरे NCR के लोगों की सुविधा बढ़ेगी।
Advertisment

सीएम रेखा गुप्‍ता ने पीएम मोदी को बताया दूरदर्शी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "दिल्ली की मुख्यमंत्री होने के नाते मैं आपके(प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) नेतृत्व में बिताए गए 5 महीने के गहरे प्रशासनिक अनुभव के आधार पर ये कह सकती हूं कि आप देश के वो दूरदर्शी नेता है जिनकी सोच में भारत का हर नागरिक शामिल है। जिनकी नीति में भारत का हर प्रदेश बराबरी का हिस्सेदार है। जिनके संकल्प में भारत का हर नागरिक अपने आप को सुरक्षित महसूस करता है। आप वह शक्ति हैं जिसने राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्र हित को सर्वोपरि रखा।"

आज का दिन यादगार- सीएम सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "आज का दिन हरियाणा के साथ-साथ पूरे उत्तर भारत के लिए ऐतिहासिक और यादगार दिन है। यह दिन हरियाणा और विशेषकर NCR के विकास के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगा। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करकमलों द्वारा दिल्ली और हरियाणा में 11,000 करोड़ रुपए की लागत की 6 सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन हो रहा है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इन परियोजनाओं के लिए धन्यवाद करता हूं।"

Advertisment

अब 2 घंटे का सफर होगा 40 मिनट में 

मुख्यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने बताया कि यूईआर-2 दिल्ली के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने वाली एक महत्वपूर्ण परियोजना है। यह कॉरिडोर अलीपुर (एनएच-44) से शुरू होकर मुंडका, बक्करवाला, नजफगढ़ और द्वारका होते हुए महिपालपुर (एनएच-48) तक जाएगा। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब सिंघू बॉर्डर से आईजीआई एयरपोर्ट का सफर, जो पहले लगभग दो घंटे लगता था, अब सिर्फ 40 मिनट में पूरा होगा। इससे इनर और आउटर रिंग रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और मुकरबा चौक, मधुबन चौक, पीरागढ़ी चौक और धौला कुआं जैसे व्यस्त चौराहों पर जाम की समस्या खत्म होगी।

दिल्‍ली से सटे राज्यों को होगा फायदा 

यूईआर-2 दिल्ली-एनसीआर के बीच कनेक्टिविटी को एक नए स्तर पर ले जाएगा। यह राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-44, एनएच-9 और एनएच-48 को जोड़ता है। साथ ही, यह सोनीपत और बहादुरगढ़ के औद्योगिक इलाकों को लिंक रोड से जोड़ेगा, जिससे उद्योग और माल की आवाजाही तेज होगी और दिल्ली-एनसीआर में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह कॉरिडोर चंडीगढ़, पंजाब और जम्मू-कश्मीर की यात्रा को भी आसान और तेज बनाएगा। यूईआर-2 दिल्ली-जयपुर और दिल्ली-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़कर लंबी दूरी की यात्रा को भी सुगम बनाएगा।

पीएम मोदी cm rekha gupta
Advertisment
Advertisment