/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/24/kJkG1dQq6lxqwz3m2wUK.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क
दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज, सोमवार 24 मार्च को NEP 2020, UGC ड्राफ्ट नियमों औरपेपर लीकके खिलाफ प्रदर्शन देखा गया। जिसमें दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर NEP 2020, UGC ड्राफ्ट नियमों और पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे NSUI कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। बता दें, एनएसयूआई यानी यूजीसी ड्राफ्ट को वापस लेना, नई शिक्षा नीती को खत्म करना और पेपर लीक को खत्म करना शामिल है।
#WATCH दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर NEP 2020, UGC ड्राफ्ट नियमों और पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे NSUI कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। pic.twitter.com/Og9KhUzjIj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 24, 2025
वरिष्ठ नेताओं का समर्थन प्राप्त
बता दें, नई शिक्षा नीती के खिलाफ इंडिया गठबंधन के छात्र संगठनों ने पहले ही जंतर-मंतर पर रैली और प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। रैली को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का समर्थन प्राप्त है। प्रदर्शन में NSUI, AISA, SFI, AISF, MSF, CRJD और समाजवादी छात्रसभा समेत लेफ्ट छात्र संगठन भी शामिल हैं।
शिक्षा बचाओ, लोकतंत्र बचाओ!
— NSUI Bihar (@NSUIBihar) March 22, 2025
📢 हमारी माँगें:
📌 UGC ड्राफ्ट रेगुलेशन वापस लो!
📌 नई शिक्षा नीति (NEP 2020) खत्म करो!
📌 छात्र संघ बहाल करो!
📌 शिक्षा का भगवाकरण बंद करो!
📌 पेपर लीक बंद करो
📌 बढ़ती बेरोज़गारी रोको
🗓️ 24 मार्च 2025 | सुबह 11 बजे
📍 जंतर मंतर pic.twitter.com/WwSZ2sqsfG
देश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी
शिक्षा प्रणाली को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "एक संगठन भारत के भविष्य और शिक्षा प्रणाली को खत्म करने में लगा है और उस संगठन का नाम RSS है। हमारी शिक्षा प्रणाली अगर उनके हाथों में चली गई तो इस देश में किसी को रोजगार नहीं मिलेगा। यह आपकी जिम्मेदारी है कि देश के छात्रों को बताया जाए कि आज भारत के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति RSS से मनोनीत है। यह देश के लिए खतरनाक है और हमें इसे रोकना है। देश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी का है।
#WATCH दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "एक संगठन भारत के भविष्य और शिक्षा प्रणाली को खत्म करने में लगा है और उस संगठन का नाम RSS है। हमारी शिक्षा प्रणाली अगर उनके हाथों में चली गई तो इस देश में किसी को रोजगार नहीं मिलेगा... यह आपकी… pic.twitter.com/kpAaJ0Dy6r
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 24, 2025