Advertisment

Illegally Immigration Delhi में अवैध तरीके से रह रहीं 6 बांग्लादेशी महिलाएं पकड़ी गईं, पहाड़गंज में ठिकाना

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अभिषेक धानिया के अनुसार, मंडावली पुलिस थाने को मिली सूचना के बाद यह कार्रवाई शुरू की गई। अधिकांश महिलाएं घरों में झाड़ू-पोछा से लेकर आसपास के होटलों में भी काम करती हैं। 

author-image
Mukesh Pandit
Illegally Immigration
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर बिना वैध दस्तावेजों के राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न इलाकों में रह रहीं छह बांग्लादेशी महिलाओं को हिरासत में लिया है। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अभिषेक धानिया के अनुसार, मंडावली पुलिस थाने को मिली सूचना के बाद यह कार्रवाई शुरू की गई। अधिकांश महिलाएं घरों में झाड़ू-पोछा से लेकर आसपास के होटलों में भी काम करती हैं। : Bangladeshi immigrants delhi | Bangladeshi immigrants | delhi immigration issue | Illegal Immigrant India | illegal immigrants

Advertisment

अवैध प्रवासी होने के संदेह में महिला को पकड़ा

एक टीम ने सबसे पहले अवैध प्रवासी होने के संदेह में एक महिला को पकड़ा। पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘पूछताछ करने पर उसने पहाड़गंज इलाके में छिपे पांच अन्य बांग्लादेशी नागरिकों के ठिकाने का खुलासा किया। सूचना के आधार पर टीम ने बाकी महिलाओं को हिरासत में लिया।’’ छह महिलाओं की पहचान मीम अख्तर (23), मीना बेगम (35), शेख मुन्नी (36), पायल शेख (25), सोनिया अख्तर (36) और तानिया खान (34) के रूप में हुई है। 

महिलाओं के पास नहीं निकला वैध वीजा

Advertisment

पुलिस ने बताया कि इनमें से किसी भी महिला के पास देश में रहने के लिए आवश्यक कोई वैध वीजा, पासपोर्ट या परमिट नहीं था। विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) को महिलाओं को उनके देश वापस भेजने के लिए प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। महिलाओं को फिलहाल हिरासत में रखा गया है। यह कार्रवाई शहर में रह रहे अवैध प्रवासियों का पता लगाने और उन्हें वापस भेजने के लिए जारी अभियान के हिस्से के रूप में की गई है।

illegal immigrants delhi immigration issue Bangladeshi immigrants Bangladeshi immigrants delhi Illegal Immigrant India
Advertisment
Advertisment