Advertisment

दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आया, पुराने पुल पर रेलों का संचालन शुरू

दिल्ली के पुराने रेलवे पुल के निकट यमुना का जलस्तर रविवार को खतरे के निशान यानी 205.33 मीटर से नीचे आ गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पांच दिन पहले जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया था।

author-image
Mukesh Pandit
yamuna water level
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। दिल्ली के पुराने रेलवे पुल के निकट यमुना का जलस्तर रविवार को खतरे के निशान यानी 205.33 मीटर से नीचे आ गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पांच दिन पहले जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया था। रात नौ बजे जलस्तर 205.33 मीटर दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को जलस्तर इस साल के उच्चतम स्तर 207.48 मीटर तक गया था, जिसके बाद इसमें कमी आ रही है। पुराने रेल पुल पर ट्रेनों का संचालन शुरु हो गया है। हालांकि ट्रेनों की गति 10 किमी घंटा ही है।

Yamuna water lavel

खतरे का निशान 205.33 मीटर है

बता दें खतरे का निशान 205.33 मीटर है जबकि इसके 206 मीटर पर पहुंचने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम शुरू किया जाता है। दिल्ली में चेतावनी का निशान 204.50 मीटर है। नदी मंगलवार को खतरे के निशान को पार कर गई थी, जिसके कारण पुराने रेलवे पुल पर आवाजाही बंद कर दी गई थी। मौजूदा स्थिति के कारण लगभग 10,000 लोग विस्थापित हो गए हैं। पुराना रेलवे पुल नदी के प्रवाह और संभावित बाढ़ के खतरों पर नजर रखने के लिए एक प्रमुख निगरानी बिंदु के रूप में काम करता है। पिछले कुछ दिनों में, नदी के किनारे के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। नदी के पास निचले इलाकों से निकाले गए लोगों के अस्थायी आवास के लिए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और मयूर विहार इलाकों में टेंट लगाए गए हैं। 

पुराने पुल पर ट्रेनों का संचालन शुरू: 

इस पुल पर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है। फिलहाल ट्रेनें 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ही चलाई जा रही हैं, जिससे सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह 8 बजे यमुना नदी का जलस्तर ओल्ड रेलवे ब्रिज (ओआरबी) पर 205.56 मीटर दर्ज किया गया। वहीं दूसरी ओर हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से 51,335 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यातायात के लिए भी रेलवे ब्रिज खुल गया है। बाढ़ग्रस्त इलाकों की निगरानी कीजा रही है।  Yamuna flood 2025 | Yamuna danger mark | Yamuna in New Delhi

Yamuna in New Delhi Yamuna danger mark Yamuna flood 2025 Yamuna
Advertisment
Advertisment