हापुड़, वाईबीएन नेटवर्क। पहलगाम आतंकी हमले (pahalgam kashmir attack) में मारे गए लोगों को लेकर आपत्तिजनक कमेंट करना एक सैलून संचालक को भारी पड़ गया। सैलून संचालक अमन की टिप्पणी सोशल मीडिया वायरल होने के बाद गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने भी सैलून संचालक अमन के ऊपर मुकदमा दर्ज किया है। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
पहलगाम हमले में मारे गए लोगों पर कमेंट
अमन (पिता-रईसऊद्दीन) हापुड़ के खेड़ा गांव में सैलून चलाता है। सैलून संचालक अमन ने कहा कि जो पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए हैं, वे सही मारे गए हैं। वह कहता है कि हम डरते नहीं हैं और जय श्री राम के नारे नहीं लगाएंगे। जब सैलून संचालक की आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोग भड़क गए और आरोपी की जमकर पिटाई की गई। पुलिस ने अमन पुत्र रईसुद्दीन पर FIR दर्ज की है।
पहलगाम में आतंकी हमला
गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। आतंकियों ने ज्यादातर पुरुष पर्यटकों को निशाना बनाया था। आतंकी हमले का आरोप पाकिस्तान के ऊपर है। इस घटना के बाद देशभर में गुस्सा है। घटना के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। दोनों देशों के बीच बॉर्डर पर भी गोलीबारी की जा रही है।
सुप्रीम कैबिनेट बैठक
पाकिस्तान और भारत के बीच युद्ध की आशंका जताई जा रही है। पाकिस्तान के रक्षामंत्री अताउल्लाह ने दावा किया है कि भारत अगले 24-36 घंटों के भीतर पाकिस्तान के ऊपर हमला कर सकता है। भारत भी हर स्थिति के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को कई हाई लेवल मीटिंग कर रहे हैं। प्रधानमंत्री 4 कैबिनेट बैठकों में हिस्सा लेंगे। सुबह 11 बजे कैबिनेट सुरक्षा समिति (CCS) की बैठक आयोजित की गई, इसके बाद राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCPA), आर्थिक मामलों की कैबिनेट समित (CCEA) और फिर सामान्य कैबिनेट बैठक होगी। इन बैठकों के बाद एक पूर्ण कैबिनेट की बैठक भी होगी, जिसकी विस्तृत जानकारी दोपहर तीन बजे के बाद दी जाएगी।
Pahalgam Attack पर सैलून संचालक ने ऐसा क्या कहा कि फूट पड़ा लोगों का गुस्सा? जमकर की पिटाई
पहलगाम हमले को लेकर हापुड़ के सैलून संचालक अमन की आपत्तिजनक टिप्पणी सोशल मीडिया वायरल होने के बाद गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने भी सैलून संचालक अमन के ऊपर मुकदमा दर्ज किया है।