Advertisment

Weather forecast : Jharkhand में 17-19 जून के बीच आएगा Monsoon, प्री-मानसून गतिविधियां शुरू

झारखंड में मानसून 17 से 19 जून के बीच दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के दक्षिण-पश्चिम और मध्य हिस्सों के लिए सोमवार को ‘येलो अलर्ट’ और 17-18 जून के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

author-image
Jyoti Yadav
Commuters wade through heavy rainfall in Patna on Friday

Commuters wade through heavy rainfall in Patna on Friday

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

रांची, वाईबीएन डेस्क | देश के लगभग सभी राज्यों में लोग गर्मी से परेशान होकर अब बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। देश के अधिकांश राज्यों में मानसून के 25 जून तक दस्तक देने की संभावना है वहीं झारखंड में मानसून 17-19 जून के बीच  पहुंच सकती है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने रविवार, 15 जून को बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 17-19 जून के बीच झारखंड में आने की संभावना है, इस दौरान व्यापक वर्षा होने का पूर्वानुमान है।

‘येलो’ अलर्ट जारी

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य के दक्षिण-पश्चिम और मध्य भागों के कुछ हिस्सों में सोमवार के लिए ‘येलो’ अलर्ट (भारी वर्षा) जारी किया गया है, जबकि दक्षिण-पश्चिम और मध्य झारखंड के कुछ हिस्सों में 17 जून से दो दिनों के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट (भारी से बहुत भारी वर्षा) जारी किया गया है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया, "रविवार से झारखंड में प्री-मानसून गतिविधि की संभावना है। 17 जून से 19 जून के बीच मानसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल प्रतीत होती हैं।"

बादल और हल्की बारिश संभव

एक तरफ जहां झारखंड में लोग बारिश के इंतजार में हैं वहीं दिल्ली-एनसीआर में वीकेंड पर मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे तेज गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली। रविवार, 15 जून की तड़के तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने तापमान को नीचे ला दिया। कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। मौसम विभाग (IMD) ने आगामी घंटों के लिए तूफानी हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। आईएमडी ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले पांच दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। हवा की रफ्तार भी 50 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

Weather Forecast | weather forecast india | delhi ncr weather forecast 

delhi ncr weather forecast weather forecast india Weather Forecast
Advertisment
Advertisment