Advertisment

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम Eknath Shinde की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी, 2 संदिग्ध गिरफ्तार

Eknath Shinde: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस खबर के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस को अज्ञात शख्स द्वारा शिंदे की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला था।

author-image
Pratiksha Parashar
eknath shinde
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुंबई, आईएएनएस। 

Eknath Shinde: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस खबर के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस को अज्ञात शख्स द्वारा शिंदे की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला था। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बुलढाणा से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। संदिग्ध आरोपियों से इस मामले में पूछताछ की जा रही है। 

एकनाथ शिंदे की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला था। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी वाला एक ईमेल गुरुवार को गोरेगांव और जेजे मार्ग दोनों पुलिस स्टेशनों को मिला था। ये धमकी भरा संदेश मराठी में लिखा गया था। धमकी भरा संदेश दोनों पुलिस स्टेशनों को भेजे गए दोनों ईमेल में एक जैसा था। इसके बाद कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की और बड़ा एक्शन लिया। अधिकारियों ने तुरंत सुरक्षा प्रोटोकॉल शुरू किए और धमकी के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें: Mumbai क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 10 करोड़ की कीमत के ड्रग्स जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

बुलढाणा से आरोपी गिरफ्तार

ईमेल के जवाब में, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351(3), 351(4) और 353(2) के तहत तुरंत एफआईआर दर्ज की गई। मुंबई क्राइम ब्रांच ने बुलढाणा पुलिस के साथ मिलकर मामले के सिलसिले में दो संदिग्धों को सफलतापूर्वक ट्रैक कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान मंगेश अच्युतराव वय (35) और अभय गजानन शिंगणे वय (22) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के देउलगांव माही, तालुका देउलगांव राजा के निवासी हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच और बुलढाणा पुलिस ने संयुक्त अभियान में दोनों को उनके गृह नगर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। 

Advertisment

यह भी पढ़ें: Deputy CM Eknath Shinde का आदेश : केईएम में बनेगा आयुष्मान शताब्दी टॉवर’, लागू होगी ‘जीरो प्रिस्क्रिप्शन पॉलिसी’

Advertisment
Advertisment