/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/26/EiK2BXXrD0Zx17B5mimQ.jpg)
मुंबई, वाईबीएन डेस्क। मुंबई में मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है। सड़कें पानी से लबालब हैं। रेलवे स्टेशन लेकर मेट्रो स्टेशन तक हर जगह पानी ही पानी नजर आ रहा है। कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति है। भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मुंबई के आचार्य आत्रे चौक भूमिगत स्टेशन पर बारिश ने बुरा हाल कर दिया है। मात्र 17 दिन पहले बने इस मेट्रो स्टेशन पर सब कुछ तहस-नहस हो गया है। पर हर तरफ से पानी गिर रहा है, जिससे मेट्रो सेवा भी बाधित हो गई है।
प्रवेश द्वार की दीवार ढह गई
दरअसल, आचार्य आत्रे चौक भूमिगत स्टेशन के प्रवेश/निकास द्वार पर निर्मित आरसीसी दीवार अचानक पानी के प्रवेश के कारण ढह गई। जिसकी वजह से पानी स्टेशन के अंदर घुस गया। मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि 26 मई को अचानक और भीषण बारिश के कारण डॉ. एनी बेसेंट रोड के साथ आचार्य आत्रे चौक स्टेशन के निर्माणाधीन प्रवेश/निकास द्वार में पानी के रिसाव की सूचना मिली।
फडणवीस-शिंदे पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप
मुंबई की मेट्रो लाइन 3 पर आचार्य आत्रे चौक भूमिगत स्टेशन पर मौसम की पहली ही बारिश के बाद जलभराव हो गया, जिससे पूरा स्टेशन परिसर जलमग्न हो गया। इसका उद्घाटन 9 मई को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया था। अब इसे लेकर सियासत गरमा गई है। विपक्षी दलों ने भाजपा सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने हमला करते हुए कहा कि "यह मेट्रो स्टेशन सिर्फ एक बारिश में पूरी तरह से तबाह हो चुका है। साफ नजर आ रहा है कि जमकर भ्रष्टाचार किया गया है। ये है नरेंद्र मोदी और BJP का खोखला विकास।"
ये मुंबई का 'आचार्य अत्रे चौक' मेट्रो स्टेशन है।
— Congress (@INCIndia) May 26, 2025
सिर्फ 17 दिन पहले इसका उद्घाटन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया था।
ये सिर्फ एक बारिश में पूरी तरह से तबाह हो चुका है। साफ नजर आ रहा है कि जमकर भ्रष्टाचार किया गया है।
ये है नरेंद्र मोदी और BJP का खोखला विकास… pic.twitter.com/ElXO4ERQQd
वर्ली में भी बारिश का कहर, आदित्य ठाकरे ने घेरा
मुंबई के वर्ली अंडरग्राउंड स्टेशन पर भी बारिश ने भारी तबाही मचाई है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। शिवसेना यूबीटी के नेता आदित्य ठाकरे ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। आदित्य ठाकरे ने उन्होंने कहा, "इस स्टेशन को 'एक्वा लाइन' क्यों कहा गया है आज पता चल रहा है। मुंबई में तीसरी बारिश के बाद यह स्टेशन पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। आज ऐसी नौबत आई है कि हल्की सी बारिश में ही यह मेट्रो लाइन बंद हो गई है। इसमें क्या भ्रष्टाचार हुआ है वह लोगों के सामने आना चाहिए। बीजेपी का जो भ्रष्टाचार है वह लोगों के सामने आया है।"
We are seeing absolute absence of governance in Maharashtra today.
— Aaditya Thackeray (@AUThackeray) May 26, 2025
Mumbai has collapsed in the rains, and it’s only May.
Last week, it was Andheri Subway and Saki Naka that was flooded.
Today, it is South and Central Mumbai facing the brunt of the BMC being controlled by bjp…
mumbai | rain | devendra fadnavis