Advertisment

पंजाबी एक्ट्रेस तानिया के पिता डॉ. अनिल जीत की तबीयत डॉक्टरों ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन

पंजाबी एक्ट्रेस तानिया के पिता डॉ. अनिल जीत सिंह कंबोज पर 4 जुलाई को जानलेवा हमला किया गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मोगा मेडिसिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने डॉ. अनिल जीत सिंह कंबोज के हेल्थ को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी किया।

author-image
YBN News
fatherofactressTania

fatherofactressTania Photograph: (ians)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मोगा, आईएएनएस। पंजाबी एक्ट्रेस तानिया के पिता डॉ. अनिल जीत सिंह कंबोज पर 4 जुलाई को जानलेवा हमला किया गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मोगा के मेडिसिटी हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। मोगा मेडिसिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने डॉ. अनिल जीत सिंह कंबोज के हेल्थ को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी किया।

Advertisment

कंबोज पर 4 जुलाई को जानलेवा हमला

सर्जन डॉ. अनूप हांडा, डॉ. संदीप कौर, डॉ. अदिति और डॉ. अजमेर सिंह ने बातचीत करते हुए कहा कि 4 जुलाई को डॉ. अनिल जीत सिंह कंबोज को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया था, उनकी स्थिति बहुत नाजुक थी। ऐसी स्थिति में उन्हें रेफर नहीं किया जा सकता था, क्योंकि रास्ते में कुछ भी हो सकता था। उनके परिजनों की सहमति पर उनका यहीं पर ऑपरेशन किया गया।

डाक्टरों की टीम ने तीन घंटे तक उनकी सर्जरी की

Advertisment

उन्होंने कहा कि डाक्टरों की टीमने करीब ढाई से तीन घंटे तक उनकी सर्जरी की। उनका खून काफी बह चुका था और बीपी एवं पल्स काफी बढ़ गए थे। उनको अभी भी वेंटिलेटर पर रखा गया है। बीपी के लिए उनको लगातार दवाइयां दी जा रही हैं। सर्जरी के बाद उनका स्वास्थ्य तेजी से रिकवरी कर रहा है। वे जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे।

पंजाब सरकार पूरी तरह से साथ है

डॉक्टरों ने कहा कि पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने जैसे आदेश दिए, हम उसी तरह से कर रहे हैं। मंत्री बलबीर सिंह ने कहा है कि जो भी जरूरत हो, वो की जाए। पंजाब सरकार पूरी तरह से साथ है। उन्होंने कहा कि डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया और एसएसपी अजय गांधी लगातार अस्पताल के संपर्क में हैं और लगातार यहां पर आकर जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने पंजाब सरकार का भी धन्यवाद किया।

Advertisment
Advertisment