/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/20/rain-in-shimla-2025-06-20-12-04-09.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो गया है, जिससे राज्य के ज्यादातर इलाकों में मौसम का मिजाज बदल गया है। शुक्रवार तड़के राजधानी शिमला में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। शनिवार को बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर, शिमला और सिरमौर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान इन इलाकों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।
VIDEO | Himachal Pradesh: Rain lashes state capital Shimla.
— Press Trust of India (@PTI_News) June 20, 2025
The local meteorological centre in Shimla on Thursday said it expects southwest monsoon to hit parts of Himachal Pradesh in the next two-to-three days as conditions are favourable.
It has issued an orange alert for… pic.twitter.com/Avj9Ms9QSZ
भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी
22 और 23 जून को बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है। इन दो दिनों के लिए ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और सिरमौर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में एक-दो दौर की भारी बारिश हो सकती है, जिससे स्थानीय जलभराव, लैंडस्लाइड और यातायात पर असर पड़ सकता है। वहीं, शिमला, सोलन और मंडी जिलों के लिए यलो अलर्ट लागू किया गया है।
मानसून की एंट्री कब होगी?
दक्षिण-पश्चिम मानसून भी जल्द ही प्रदेश में दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, एक-दो दिन में मानसून सिरमौर जिले से हिमाचल में प्रवेश कर सकता है, और फिर धीरे-धीरे हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा और सोलन होते हुए पूरे प्रदेश में फैल जाएगा। सामान्यत: हिमाचल में मानसून की आधिकारिक एंट्री 25 जून के आसपास होती है, लेकिन इस बार यह 3-4 दिन पहले आ सकता है।
तापमान में गिरावट
मौसम में बदलाव के साथ तापमान में भी गिरावट आनी शुरू हो गई है। अगले चार से पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
देश में मौसम का हाल
भारी बारिश ने देश के कई राज्यों को बेहाल कर दिया है। महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल समेत कई इलाकों में हालात गंभीर हो गए हैं। महाराष्ट्र के नासिक, पुणे और मुंबई में तेज बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी है, जबकि गुजरात के अहमदाबाद, गांधीनगर, नवसारी, अमरेली और ढांग में बाढ़ जैसे हालात हैं। कई गांवों में लोग फंसे हुए हैं और राहत-बचाव अभियान चलाया जा रहा है। उधर, बिहार और पश्चिम बंगाल में भी नदियां उफान पर हैं। कई शहरों में नदियों का पानी रिहायशी इलाकों में घुस गया है, जिससे घरों और सड़कों पर जलभराव हो गया है।
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने शुक्रवार को मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही देश के अन्य हिस्सों में भी आंधी, बिजली और मूसलधार बारिश की चेतावनी दी गई है। Weather Forecast | Rain Alert IMD