Advertisment

आसमान में बादल छाए रहेंगे... बूंदाबांदी से मौसम खुशगवार...

मानसून ने दस्तक दे दी है इसको देखते हुए बरेली समेत पश्चिमी यूपी में 29 से 22 जून तक तेज हवा के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

author-image
Sudhakar Shukla
bareilly
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली,वाईबीएनसंवाददाता

Advertisment

मानसून ने दस्तक दे दी है इसको देखते हुए बरेली समेत पश्चिमी यूपी में 29 से 22 जून तक तेज हवा के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। 

हल्की मध्यम गति से हवा चली

आज सुबह सूर्योदय 5 बजकर 15 मिनट पर हुआ। सुबह से ही आसमान में बादल छा गए। हल्की मध्यम गति से हवा चली। दोपहर में हालांकि धूप की तीव्रता तेज होने से तापमान बढ़ने की संभावना है।  इससे गर्मी और उमस देखने को मिलेगी। आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। सूर्यास्त शाम को सात बजकर 12 मिनट पर होगा।  इससे पहले बुधवार को सुबह और रात में में भी हल्की मध्यम बारिश हुई थी।

Advertisment

दिन में घने बादल छाए रहे थे। हालांकि तेज बारिश का माहौल नहीं बन पाया। हवा में नमी 100 प्रतिशत बनी हुई है। सबसे बड़ी वेबसाइट आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि बरेली समेत पश्चिमी यूपी में मानसून ने दस्तक दे दी है। हालांकि मानसून अभी पांच दिन की देरी से चल रहा है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 18 से 22 जून तक कहीं हल्की मध्यम तो कहीं भारी बारिश होने के आसार प्रबल हैं। कहीं पर बिजली भी गिर सकती है 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। बादलों में गरज और चमक भी दिखाई देगी।

Advertisment
Advertisment